बरेली – नाथ नगरी से मशहूर बरेली मे महाशिवरात्रि को देर रात से भोले की मंदिरो मे भक्तो की भारी भीड़ देखी जा रही है भक्तो के नारों की गूंज मंदिर के हर तरफ सुनाई दे रही है, धोपेश्वरनाथ मंदिर मे भक्तो की देर रात से बाबा के दर्शन करने के लिए लम्बी लाइन लगी हुई है, पुलिस प्रशासन भी मंदिर पर पूरी तरह मुस्तैद नज़र आया, पुलिस श्रद्धांलुओं को लाइन मे लगवाकर दर्शन करवा रही है जिससे व्यवस्था मे कोई कमी न हो
बता दे कैंट स्थित बाबा धोपेश्वरनाथ मंदिर मे महाशिवरात्रि के चलते देर रात से भक्तो की भारी भीड़ के चलते बाबा के दर्शन किए जा रहें है, लाइन मे बच्चे बूढ़े महिला, पुरुष सभी लोग हर हर महादेव के नारे लगाते हुए बाबा के दर्शन कर रहें है, मान्यता है कि जो कोई भी सच्चे मन से धोपेश्वरनाथ बाबा से मनोकामना मांगता है उसकी मनोकामना बाबा पूरी करते है
लाइन मे खड़े आशुतोष पटेल उर्फ़ गोलू ने बताया कि वो कई किलोमीटर से चलकर यहाँ धोपेश्वरनाथ बाबा के दर्शन करने है आए है वो हर साल बाबा के दर्शन करने के लिए यहाँ आते है धोपेश्वरनाथ बाबा के दर्शन करने के बाद मन मे एका अलग से शांति प्रतीत होती है
आपको बता दे धोपेश्वरनाथ मंदिर मे महाशिवरात्रि की शाम को मंदिर परिसर मे बने सरोवर के किनारे सैकड़ो दीपक जलाये जाते है जिससे मंदिर का दृश्य देखने लायक होता है, शहर से दीप दान देखने के लिए सैकड़ो लोग शाम को धोपेश्वरनाथ मंदिर पहुँचते है
बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…
बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…
बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…