बरखेड़ा। राज्य मानवाधिकार आयोग उत्तर प्रदेश ने जिलाधिकारी पीलीभीत को एक नोटिस जारी करते हुए मामले की इंक्वायरी और कार्रवाई के लिए आदेश जारी किया है। विदित हो कि बरखेड़ा के पूर्व थाना अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह के द्वारा 19 अप्रैल 2023 को पत्रकारों के खिलाफ मारपीट करते हुए उन्हें हिरासत में लिया तथा फर्जी मुकदमे में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा था। इतना ही नहीं पत्रकारों के साथ बर्बरता पूर्वक मारपीट भी की थी लॉकअप में बंद करके पीने को गर्म पानी दिया तथा खाना भी नहीं दिया थाना अध्यक्ष ने समाचार प्रकाशित करने के विरोध मे व्यक्तिगत रंजिश निकलते हुए अपने पद और अधिकारों का दुरुपयोग करके पत्रकारों को निशाना बनाया था। सीजेएम कोर्ट के द्वारा मेडिकल कराने पर पत्रकारों के शरीर पर चोट के निशान पाए गए। विवेचना के दौरान भी पत्रकारों के ऊपर लगे आरोप सिद्ध नहीं हो पाए। माननीय एसीजेएम कोर्ट के द्वारा थाना अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह के खिलाफ पुलिस एक्ट धारा 29 के तहत भी कार्रवाई की गई थी। अभी भी जिसका मुकदमा ट्रायल में चल रहा है। पत्रकार के द्वारा मानवाधिकार आयोग में भी मामले की शिकायत की गई थी जिस पर मा मानवाधिकार आयोग ने पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। जिसकी जांच को बीसलपुर सीओ ने की थी जिस पर सीओ ने आरोपी थाना अध्यक्ष को बचाते हुए फ़र्जी रिपोर्ट लगायी थी। इसके बाद माननीय आयोग ने पत्रकारों से स्पष्टीकरण तलब किया और साक्ष्य मांगे। पत्रकारों द्वारा साक्ष्य उपलब्ध कराए जाने के बाद आयोग के द्वारा जिलाधिकारी पीलीभीत को नोटिस जारी कर जांच एवं कार्रवाही का आदेश दिया है।
बरखेड़ा । अमखिरिया नहर मार्ग के पास शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बरखेड़ा से…
पीलीभीत । धनतेरस और आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…
बरेली। मीरगंज तहसील में हाईवे पर स्थित अनुबिस डिग्री कॉलेज के पास समाजवादी पार्टी कार्यालय…
बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान…
बरखेड़ा।सोना दोगुना करने का लालच देकर दो टप्पेबाजों ने बुजुर्ग महिला के सोने के कुंडल…
बरखेड़ा। मंगलवार को दोपहर के समय क्षेत्र के गांव ज्यूराह कल्याणपुर में गन्ने की खड़ी…