Advertisement

Categories: home

बरेली: सिरौली थाने के सिपाही ने की गोली मारकर आत्महत्या।

बरेली/आंवला – उत्तर प्रदेश की जनपद बरेली के थाना सिरौली थाने में तैनात एक सिपाही ने अपनी इंसास राइफल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली लगने के बाद गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल बरेली लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अमरोहा में थाना धनोरा के गांव फौलादपुर का रहने वाला अरुण यादव (25) पुत्र बसंत यादव 2018 बैच का सिपाही था। शिवरात्रि को लेकर उसकी ड्यूटी सिरौली के गुलरिया गौरी शंकर मंदिर पर लगाई गई थी। दोपहर बाद चार बजे तक उसने मंदिर में ड्यूटी की। इसके बाद वह लौट आया। अपने कमरे में चला गया। कमरे में जाकर उसने मोबाइल का स्विच ऑफ कर लिया।इंसास से अपने सिर में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर वहां भगदड़ मच गई। आसपास के पुलिसकर्मी और लोग भाग कर कमरे में पहुंचे, देखा तो अरुण यादव घायल हालत में पड़ा था। फौरन उसे पहले एक अस्पताल फिर जिला अस्पताल लाए। लेकिन उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात मानुष पारीक, सीओ आंवला सिरौली थाने में पहुंचे। उन्होंने सिपाही का मोबाइल चेक किया है। इसके अलावा सिपाही के साथ ड्यूटी में रहे उसके साथियों से भी पूछताछ कर घटना के बारे का पता लगाने की कोशिश की। लेकिन देर रात तक घटना की असली वजह सामने नहीं आई है। पुलिस अफसरों का मानना है कि पारिवारिक कारणों की वजह से सिपाही ने खुद को गोली मारी है। मामले की छानबीन चल रही है।

Express views

Recent Posts

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

3 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

7 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

7 hours ago

बरेली:सिल्वर जुबली पर यादों के सागर में डूबे बरेली कॉलेज के मासकॉम छात्र, 25 साल बाद हुआ खास मिलन

बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार  विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…

1 day ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

2 days ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

2 days ago