बरेली/आंवला – उत्तर प्रदेश की जनपद बरेली के थाना सिरौली थाने में तैनात एक सिपाही ने अपनी इंसास राइफल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली लगने के बाद गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल बरेली लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अमरोहा में थाना धनोरा के गांव फौलादपुर का रहने वाला अरुण यादव (25) पुत्र बसंत यादव 2018 बैच का सिपाही था। शिवरात्रि को लेकर उसकी ड्यूटी सिरौली के गुलरिया गौरी शंकर मंदिर पर लगाई गई थी। दोपहर बाद चार बजे तक उसने मंदिर में ड्यूटी की। इसके बाद वह लौट आया। अपने कमरे में चला गया। कमरे में जाकर उसने मोबाइल का स्विच ऑफ कर लिया।इंसास से अपने सिर में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर वहां भगदड़ मच गई। आसपास के पुलिसकर्मी और लोग भाग कर कमरे में पहुंचे, देखा तो अरुण यादव घायल हालत में पड़ा था। फौरन उसे पहले एक अस्पताल फिर जिला अस्पताल लाए। लेकिन उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात मानुष पारीक, सीओ आंवला सिरौली थाने में पहुंचे। उन्होंने सिपाही का मोबाइल चेक किया है। इसके अलावा सिपाही के साथ ड्यूटी में रहे उसके साथियों से भी पूछताछ कर घटना के बारे का पता लगाने की कोशिश की। लेकिन देर रात तक घटना की असली वजह सामने नहीं आई है। पुलिस अफसरों का मानना है कि पारिवारिक कारणों की वजह से सिपाही ने खुद को गोली मारी है। मामले की छानबीन चल रही है।
बरखेड़ा । अमखिरिया नहर मार्ग के पास शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बरखेड़ा से…
पीलीभीत । धनतेरस और आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…
बरेली। मीरगंज तहसील में हाईवे पर स्थित अनुबिस डिग्री कॉलेज के पास समाजवादी पार्टी कार्यालय…
बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान…
बरखेड़ा।सोना दोगुना करने का लालच देकर दो टप्पेबाजों ने बुजुर्ग महिला के सोने के कुंडल…
बरखेड़ा। मंगलवार को दोपहर के समय क्षेत्र के गांव ज्यूराह कल्याणपुर में गन्ने की खड़ी…