बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी राजकुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 8 मार्च को मेरे भाई सुरेन्द्र कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद अपनी मोटर साइकिल से गांव से बरखेड़ा आ रहे थे तभी दिनेश पांडेय के खेत के पास सामने से मिनी कम्बाइन लेकर सीताराम निवासी प्रतापडाडी थाना बरखेड़ा आ रहा था जिसने मेरे भाई के साथ गाली गलौज करने लगा।तभी मेरे भाई ने सीताराम से गाली गलौज करने को मना किया सीताराम ने मिनी कम्बाइन से लोहे की रॉड निकालकर मेरे भाई के सिर पर जान लेवा हमला किया जिससे मेरे भाई के सिर पर गम्भीर चोट आ गई।तभी मौके पर सियाराम पुत्र लालाराम आ गए उन्होंने मेरे भाई को बचाया।सीताराम मौके से जान से मारने की धमकी देते हुए मिनी कम्बाइन लेकर भाग गया।पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसएचओ अरबिन्द सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…
बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…
बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…