Advertisement

Categories: home

चुनावी बायदा पूरा करने में हर मोर्चे पर विफल रही भाजपा सरकार- प्रवीन सिंह ऐरन

बरेली _ मीरगंज में इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी जिताने को आयोजित हुआ कांगेस व सपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन, सम्मेलन से पहले मीरगंज चुनाव कार्यालय का सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने पिता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया।
जानकारी के अनुसार आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर इण्डिया गठबंधन के तहत सपा से 25 बरेली लोकसभा क्षेत्र से सांसद प्रत्याशी प्रवीन सिंह ऐरन को जिताने के उददेश्य से शनिवार को मीरगंज विधान सभा क्षेत्र के सपा एवं कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं बूथ व सैक्टर एवं अन्य पदाधिकारियों का विशाल सम्मेलन बंधन पैलेस में आयोजित हुआ। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं घर घर तक गठबंधन की नीतियों को पहुंचाने एवं हर बूथ मजबूत कर अपने प्रत्याशी को जिताने का आहवान किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए 25

बरेली लोकसभा क्षेत्र से घोषित सपा से सांसद प्रत्याशी प्रवीन सिंह ऐरन ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार अपने किये हुए बायदों को भूल गयी और विकास केवल कागजों पर सिमटने के बाद धरातल से गायब हो गया। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी व मंहगाई बेतहाशा बढ़ी है। किसानों की आय दो गुनी करने वाली एनडीए सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। श्री ऐरन ने आठ बार के क्षेत्रीय सांसद संतोष गंगवार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो विकास उन्होंने एक बार के सांसद रहने पर किया उसकी तुलना में आठ बार के सांसद कोसों पीछे रह गये। जनपद में रोजगार की दृष्टि से उद्योगों को लगने की बजाय बंद कर दिया गया। शिक्षा एवं स्वास्थ्य एवं विकास पूरी तरह से धरासायी हुआ है। उन्होंने आश्वस्त किया कि इण्डिया गठबंधन की सरकार बनने के बाद युवाओं को रोजगार, और किसानों की खुशहाली के लिए काम करने के साथ ही विकास पर जोर दिया जायेगा। इस अवसर शेरगढ के ब्लाक प्रमुख ने भूपेंद्र कुर्मी ने कहा कि भाजपा ने हिन्दू और मुस्लिम एवं गरीब व अमीर के बीच वैमनस्यता पैदा कर खाई खेदने का काम किया है। हमें इन चीजों से साबधान रहकर एवं एक जुट होकर अपने प्रतयाशी के पक्ष में मतदान कराना है। इसलिए हर बूथ मजबूत होना चाहिए। मीरगंज के पूर्व विधायक सुल्तान बेग ने कहा कि गडढ़ा मुक्त सड़कें करने वाली सरकार में अभी क्षेत्र की तमाम सड़कें अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही हैं। जिसका दंश क्षेत्र की जनता क्षेल रही है। किसाना अबारा घूम रहे गौवंशों से परेशान है। गौशालाओं पर करोड़ों रूपया बर्बाद कर दिया जिनमें पशुओं को संरक्षण ही नहीं मिल रहा है। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक डा0 डीसी वर्मा पर भी विकास के नाम पर तंज कसे।
कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष पूर्व चेयरमैन इल्यास अंसारी ने कहा कि हम सभी को एक जुट होकर एक सूत्र में बंधते हुए अपने प्रत्याशी को भारी मतों से जिताना है। सपा के जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि बरेली के कई बार के सांसद संतोष गंगवार ने कहीं विकास तो नहीं किया लेकिन इतना जरूर किया कि पीड़ित और आरोपी पक्ष दोनों को उनके काम हेतु पत्र जरूर लिख कर भगवान के भरोसे जनता को भटकने के लिए छोड़ दिया। काम हो या न हो। उन्होंने कहा जनता एक मल्लाह के समान है यदि अल्लाह और मल्लाह एक हो जायें को फिर हमारे सपा प्रत्याशी प्रवीन सिंह ऐरन की बैतरणी पा हो जायेगी। और हम सभी को यही करना है। कांग्रेस जिला सचिव डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह ने भी भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर प्रहार किया और कहा कि यह जुमलेबाजों की सरकार है। भाजपा ने युवाओं के लिए कुछ नही किया युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। और कहां की भाजपा ने 15 लाख देने का वादा किया जो आज तक पूरा नहीं हुआ। गुंडागर्दी चरम पर है बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है। (मंच पर) कार्यक्रम का संचालन सपा के मीरगंज विधान सभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार ने बखूबी करते हुए कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स भी दिये।

इस अवसर पर 125बरेली लोकसभा चुनाव प्रभारी विपुल गुप्ता, सपा जिला सचिव ठाकुर अमित सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख स्वदेश पाल सिंह, सुरेंद्र गंगवार, मुराद बेग एडवोकेट, नदीम अख्तर एडवोकेट, मीरगंज कार्यालय प्रभारी अजीम मालिक, परितोष रंजन, पवन दीक्षित, सांसद प्रतिनिधि डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, बी आर दिवाकर, डॉक्टर मनोज शर्मा, तेजराम दिवाकर, इस्लाम हुसैन, इमरान अहमद, कांग्रेस जिला सचिव संदीप शर्मा, कांग्रेस मीरगंज ब्लॉक अध्यक्ष छेदा लाल गुर्जर, नरेंद्र गंगवार, ओमप्रकाश दिवाकर, डॉक्टर नुसरत उल्ला खां, हाजी हबीबुल खां एडवोकेट, शिवम सक्सेना, रहमानी, अरविन्द यादव, आसिफ खां, प्रमोद शर्मा, समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

बरेली:सिल्वर जुबली पर यादों के सागर में डूबे बरेली कॉलेज के मासकॉम छात्र, 25 साल बाद हुआ खास मिलन

बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार  विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…

1 day ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

2 days ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

2 days ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

2 days ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago