बरेली : क्षेत्राधिकारी हाईवे और प्रभारी निरीक्षक फतेहगंज पश्चिमी द्वारा कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में रविवार शाम पैदल गश्त मेन रोड, जामा मस्जिद, कुम्हार चौक, अंसारी मोहल्ला, चौड़ा खड़ंजा, साही चौराहा आदि मार्गो पर पुलिस फोर्स के साथ पैदल मार्च किया।
पैदल गश्त करते हुए सीओ और एसओ ने आम जनमानस में सुरक्षा भावना का संचार किया। कस्बा में रोड किनारे अतिक्रमण कर रहे लोगों से वार्ता की गई, ज्वैलर्स की दुकान को चेक किया गया, रोड के साइड में लग रहे ठेलों को पीछे कराया गया।
इस दौरान जगह-जगह खड़े संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई। पुलिस ने सभी को चेताया कि आप कोई भी उपद्रव ना करें। अगर कोई ऐसा करता है तो पुलिस को सूचित करें, पुलिस आपका सहयोग करेगी। आपकी सतर्कता से न सिर्फ अपराध रुकेगा बल्कि क्षेत्र में शांति भी रहेगी।
पीलीभीत। नकली आभूषणों पर असली हॉलमार्क लगाकर बैंकों से गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी…
IEC बिलों की जांच कराकर पात्र देयकों का शीघ्र भुगतान जारी करने पर जोर जनशिकायतों…
बरखेड़ा । अमखिरिया नहर मार्ग के पास शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बरखेड़ा से…
पीलीभीत । धनतेरस और आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…
बरेली। मीरगंज तहसील में हाईवे पर स्थित अनुबिस डिग्री कॉलेज के पास समाजवादी पार्टी कार्यालय…
बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान…