Advertisement

Categories: home

कार ने तीन मासूमो को रौंदा,हालत गंभीर।

विमलेश कुमार@express views

बरखेड़ा।क्षेत्र के ग्राम पतसरिया के सामने तेज गति से आ रही कार ने सड़क किनारे खेत पर जा रहे तीन मासूम बच्चों को रौंद डाला।उसके बाद कार सामने खाई में पलट गई।आज सुबह 9.30 बजे बीसलपुर की तरफ से तेज गति से आ रही कार ने सड़क किनारे खड़े तीन मासूम बच्चों को जोरदार टक्कर मार दी ।प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों बच्चे हवा में उछलकर दूर जा गिरे।क्षेत्र के ग्राम पतरसिया के किनारे खेत को जा रहे गाब के तीन बालक रोहित 7 वर्ष,सुधीर 8 वर्ष एवं सुरजीत 6 वर्ष को पीछे से कार ने जोर दार टक्कर मार दी जिसमे तीनो बच्चे बुरी तरफ घायल होकर अचेत हो गये । जिसमे दोअचेत बच्चों को तुरंत परिजन निजी बाहन से पीलीभीत ले गये जबकि एक बच्चे को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद बरखेड़ा लाया गया जहां इलाज के बाद उसे भी पीलीभीत रेफर कर दिया गया है तीनो बच्चों की हालत बहुत ही गंभीर बताई जा रही है।टक्कर के बाद कार कई बार पलट कर खाई में उल्टी जा गिरी।जबकि कार का चालक निकलकर मोके से भाग गया।यह सारी घटना को अपनी आंखों से देखकर बरखेड़ा की वार्ड नं 3 की निवासी रिंकी देवी मोके पर बेहोश हो गई जिन्हें उनके पति श्याम बाबू ने बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेडा में इमरजेंसी में भरती कराया ।जहाँ उनका इलाज चल रहा है।सूचना पर बरखेड़ा पुलिस ने कार को निकलबाकर अपने कब्जे में ले लिया है पुलिस चालक की तलाश कर रही है।

Express views

Recent Posts

बरेली:सिल्वर जुबली पर यादों के सागर में डूबे बरेली कॉलेज के मासकॉम छात्र, 25 साल बाद हुआ खास मिलन

बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार  विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…

1 day ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

2 days ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

2 days ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

2 days ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago