Advertisement

home

बाइक सवार को अज्ञात बाहन ने रौंदा, एक की मौत, एक गंभीर

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर रविवार की देर रात धनेटा की तरफ जा रही तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर रोड पर गिर गए। पीछे से आ रहे अज्ञात बाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया। अज्ञात वाहन की चपेट में आए बाइक सवार पस्तौर निवासी तुलसी पुत्र तोताराम (20) की मौत हो गई जबकि साथ बैठा एक युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना सीबीगंज क्षेत्र के गांव पस्तौर निवासी बाइक से दो युवक शादी मे शामिल धनेटा जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा के फौजी ढाबा के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई टकराने के बाद दोनों युवक रोड पर गिर गए। पीछे से आ रहे अज्ञात बाहन ने एक युवक को रौंदते हुए चला गया। अज्ञात बहन की चपेट में आए बाइक सवार पस्तौर निवासी तुलसी पुत्र तोताराम (20) की मौत हो गई जबकि साथ बैठा एक युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार पांडे ने बताया कि बाइक चला रहे दोनों युवक शराब के नशे में धुत थे। काफी तेज गति से बाइक दौड़ा रहे थे। अचानक कर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई।

Express views

Recent Posts

बरेली:सिल्वर जुबली पर यादों के सागर में डूबे बरेली कॉलेज के मासकॉम छात्र, 25 साल बाद हुआ खास मिलन

बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार  विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…

1 day ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

2 days ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

2 days ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

2 days ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago