Advertisement

Categories: home

साथियो ने अपने दोस्त की चाकू गोद की हत्या, हुए फरार

बरेली – जिले से एक मामला सामने आया है जहाँ साथ मे रहने वाले दो दोस्तों ने मिलकर अपने मित्र की चाकूओ से गोदकर हत्या कर दी, मृतक के भाई को देख हत्यारे मौके से हुए फरार परिजन घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए जहाँ इलाज के दौरान युवक की हुई मौत सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों की तहरीर पर दो लोगो कर खिलाफ मुकदमा दर्ज़ किया है।

थाना विशारतगंज के रहने वाला युवक विजय कुमार पुत्र पप्पू साहू कक्षा 11 का छात्र था बताया जा रहा है कि विजय का अपने दो साथी अरुण और नीत से रविवार को किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था झगड़ा होने के बाद रविवार की रात को विजय के साथ झगड़ा करने वाले उसके दोनों साथी विजय को घर से बहला फुसलाकर जंगल की तरफ ले गए वही दोनों ने विजय को पकड़कर उसके सीने मे चाकूओ से हमला कर दिया विजय की चीख की आवाज़ सुनकर उसका भाई जंगल की तरफ दौड़ा तो हमलावार मौके से फरार हो गए, भाई घायल पड़े विजय को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गया जहाँ उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिवारवालों की तहरीर के आधार पर दो लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ कर लिया है।

एसपी साउथ मानुष पारीक ने बताया कि विशारतगंज पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक पर उसके दो साथियों ने चाकुओं से हमला कर दिया है परिवार वाले घायल को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए जहाँ उसकी कुछ देर बाद मौत हो गयी परिवार वाली की तहरीर के आधार पर दो लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है पुलिस दोनों नामदर्ज साथियो को पकड़ने के लिए दविश दे रही है जल्द ही दोनों को पकड़कर जेल भेज दिया जाएगा।

Express views

Recent Posts

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

बरखेड़ा। पीलीभीत-शाहजहांपुर रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार शाम चलती ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात युवक गंभीर…

1 day ago

पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, एक किशोर गंभीर रूप से घायल

​बरखेड़ा :पीलीभीत-बीसलपुर राजमार्ग पर बरखेड़ा स्थित गोपी कॉलोनी के पास दो बाइकों की आमने-सामने की…

1 day ago

स्कूल बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई 13 बच्चे घायल

बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र में न्यू इंग्लैंड की स्कूल बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा…

2 days ago

रातभर बेखौफ घूमते रहे चोर, 4 घरों में बोला धावा, बाइक-जेवर समेत लाखों का माल पार

  बरखेड़ा। क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों भैसाई पर्वतपुर और कोकिला में बीती बुधवार की…

2 days ago

समाजसेवी मोहम्मद अहमद फौजी ने भानु गुट को कहा अलविदा,थामा भाकियू टिकैत का हाथ

पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) को उस समय मजबूती मिली, जब गरीबों और जरूरतमंदों की…

2 days ago

पीलीभीत: भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा से देशभक्ति के रंग में रंगा शहर

ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज से रामा इंटर कॉलेज तक निकली मोटरसाइकिल रैली, 'भारत माता की…

2 days ago