Advertisement

Categories: home

ग्रामीण आजीविका मिशन का लाइव प्रसारण व्लाक सभागार में दिखाया गया।

बरखेड़ा। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विकासखंड बरखेड़ा के सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गठित स्वयं सहायता समूहों को दी जानी बाली रिवाल्विंग फंड सामुदायिक निवेश फंड एवं बैंक क्रेडिट लीकेज का दिल्ली से सीधा प्रसारण दिखाया गया इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं सहायता समूह की लखपति बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि गांव की जिन बहनों ने स्वयं समूह का निर्माण किया है वह अब वही दीदियां इन समूहों के द्वारा राष्ट्र के निर्माण में सहायता कर रही है।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश गंगवार ने संबोधित करते हुए बताया। कि हमारी लखपति दीदीयों से प्रेरणा लेकर और अन्य बहने देश को आत्म निर्भर बनाने के लिए अपना सहयोग और योगदान प्रदान करें ब्लॉक की सभी लखपति बहनों सुखरानी बी सी सखी भैंसाह ग्वालपुर, शाइस्तानी विद्युत सखी पंडरी खमरिया ,सुशीला देवी केयर टेकर सिंधौरा बिंदुआ एवं पुष्पा देवी बैंक सखी बहादुर हुकमी को कमलेश गंगवार द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में ब्लॉक मिशन प्रबन्धक के एजाज अहमद ,रश्मि गंगवार ,शिबी सक्सेना,एवम इरशाद एवम क्षेत्र की समूहों से रीना देवी ,सुनीता देवी सुशीला देवी सहित सैकड़ों महिलायें उपस्थित रही।

Express views

Recent Posts

पीलीभीत: नकली सोने पर हॉलमार्क लगाकर बैंकों से लोन लेने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

पीलीभीत। नकली आभूषणों पर असली हॉलमार्क लगाकर बैंकों से गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी…

16 hours ago

हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से 10 एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख

बरखेड़ा । अमखिरिया नहर मार्ग के पास शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बरखेड़ा से…

1 day ago

पीलीभीत: धनतेरस और दीपावली को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सुकीर्ति माधव ने बाजारों में किया पैदल गश्त

पीलीभीत । धनतेरस और आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

1 day ago

सपा की मासिक बैठक में डॉ पूनम गंगवार ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, पत्रकारों को किया सम्मानित

बरेली। मीरगंज तहसील में हाईवे पर स्थित अनुबिस डिग्री कॉलेज के पास समाजवादी पार्टी कार्यालय…

1 day ago

मुठभेड़ में छिनैती के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली,तमंचे, कारतूस और लूटा गया सामान बरामद

बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान…

2 days ago