Advertisement

Categories: home

देहरादून से बरेली पहुंची वंदे भारत ट्रेन, लोगों का लखनऊ तक सफर हुआ आसान।

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली। लोगों को मंगलवार को वंदे भारत ट्रेन का दीदार करने का अवसर मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद से वर्चुअली वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई। देहरादून से चलकर हरिद्वार होते हुए वंदे भारत ट्रेन बरेली पहुंची। इस ट्रेन के चलने से देहरादून से लेकर बरेली और लखनऊ का सफर आसान हो गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं जैसे नई ट्रेने, वंदे भारत का संचालन, वर्कशाप, कोचिंग डिपो का निर्माण, जन औषधि केन्द्रों एवं एक स्टेशन एक उत्पाद के अन्तर्गत स्टॉल ट्राली आदि का राष्ट्र को समर्पण एवं लोकार्पण किया गया।

रेलवे जंक्शन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, महापौर उमेश गौतम, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल,बिथरी विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा समेत रेलवे अधिकारी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9:30 बजे उत्तराखंड के देहरादून से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का वर्चुअल उद्घाटन किया। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना कराया। वंदे भारत ट्रेन 9:45 पर देहरादून से लखनऊ के लिए रवाना हो गई।

देहरादून से हरिद्वार होते हुए ट्रेन लगभग 2:20 पर बरेली पहुंची। ट्रेन में बैठे यात्रियों ने बताया कि देहरादून से लेकर लखनऊ का सफर बहुत आसान हो गया है। ट्रेन में किसी प्रकार की कोई भी दिक्कत नहीं है। ट्रेन वातानुकूल होने के साथ-साथ काफी सुविधाजनक है। खाने से लेकर बैठने तक की बढ़िया व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री की यह बहुत बढ़िया पहल लोगो को बरेली से लखनऊ जाना आसान हुआ है।

Express views

Recent Posts

श्रावण मास व कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट,DM व SP ने गौरी शंकर मंदिर और दुग्धेश्वर मंदिर का लिया जायजा

पीलीभीत। ​श्रावण मास एवं आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न…

12 hours ago

निजी कंपनी के कर्मचारी की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत

​ बरखेड़ा।उत्तराखंड के रुद्रपुर में ड्यूटी पर जाते समय एक निजी कंपनी के कर्मचारी की…

13 hours ago

डकैती की बड़ी वारदात से पहले पुलिस की कार्रवाई, चार बदमाश गिरफ्तार

बरखेड़ा पीलीभीत। बरखेड़ा थाना पुलिस ने बड़ी सतर्कता दिखाते हुए डकैती की एक बड़ी वारदात…

13 hours ago

इंस्टाग्राम पर सस्ती बाइक का विज्ञापन देख झांसे में आया युवक, 43.5 हजार रुपये गंवाए

  बरखेड़ा (पीलीभीत)।सोशल मीडिया पर सस्ता वाहन खरीदने का लालच क्षेत्र के एक युवक के…

13 hours ago

मॉर्निंग वॉक पर निकले किराना व्यापारी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी बोला जिन्न के कहने पर की हत्या

बरेली ।मॉर्निंग वॉक पर निकले 65 साल के परचून व्यापारी सियाराम श्रीवास्तव की हत्या की…

21 hours ago

बरेली: शिक्षक के डांटने पर भड़के युवकों का पुलिस चौकी में हंगामा, पुलिसकर्मियों से हाथापाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बरेली (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित नारायण नगला…

2 days ago