Advertisement

Categories: home

CM योगी ने बरेली को दी विकास की सौगात, 328 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास।

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बरेली में थे। उन्होंने यहां बरेली कॉलेज मैदान पर एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम ने रिमोट से बटन दबाकर बरेली स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत 328 करोड़ 43 लाख रूपये की 64 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया ।

इस अवसर पर बरेली स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत ₹111 करोड़ लागत से नवनिर्मित महादेव सेतु का उद्घाटन भी हुआ। सीएम योगी ने कहा कि अब बरेली फ्लाईओवर और आईटी पार्क के लिए जाना जाएगा।

CM योगी ने बरेली कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहले बरेली झुमको के लिए जाना जाता था, यह झुमका तो किसी को नही दिखा लेकिन अब आईटी पार्क और कुतुबखाना पुल के लिए जाना जाएगा।

सीएम योगी ने कहा कि देश बदल चुका है। हम विकसित भारत की तरफ बढ़ रहे है। भारत को किसी ने आंखे दिखाई तो भारत उसे छोड़ेगा नही। आज नया भारत बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। हम लोग सुरक्षा का माहौल दे रहे। प्रदेश और देश में कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पिछले दस दिनों में तेजी से बढ़ा है। 56 लाख गरीबों को मकान, 10 करोड़ आयुष्मान कार्ड, 15 करोड़ राशन कार्ड धारकों और 3 करोड़ आयुष्मान कार्ड का लाभ मिला है।

CM योगी ने फिर एक बार मोदी सरकार का नारा दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश नई पहचान बना चुका है। यूपी ने देश में विकास की रफ्तार को बढ़ाने में अपना योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि आज लोग आपका सम्मान करते हैं। आशावादी निगाहों से देखते हुए हैं।

सीएम योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले राम के नाम पर लाठी और गोलियां चल जाती थीं, लेकिन अब आस्था का सम्मान हो रहा है। यूपी देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में आध्यात्मिक केंद्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि 500 वर्षों की अयोध्या की समस्या का समाधान हो चुका है। अयोध्या में रामलला विराजमान हुए हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को नाथ कॉरिडोर की भी आधारशिला रखी। नाथ कॉरिडोर के तहत अलखनाथ, वनखंडीनाथ, पशुपतिनाथ, त्रिवटीनाथ, धोपेश्वरनाथ, तपेश्वरनाथ व मढ़ीनाथ मंदिर के रास्ते को आपस में जोड़ा जाएगा। सड़कों का चौड़ीकरण व सुंदरीकरण होगा।

सीएम के साथ मंच पर पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद, प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार, बरेली लोकसभा सांसद संतोष गंगवार, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, मेयर डॉ उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा, विधायक संजीव अग्रवाल, विधायक डॉ डी सी वर्मा, विधायक डॉ श्याम बिहारी, विधायक एमपी आर्य, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

बरेली:सिल्वर जुबली पर यादों के सागर में डूबे बरेली कॉलेज के मासकॉम छात्र, 25 साल बाद हुआ खास मिलन

बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार  विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…

1 day ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

2 days ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

2 days ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

2 days ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago