बरखेड़ा।गन्ने के खेत मे मिला नरकंकाल मिलने से सनसनी फैल गई परिजनों ने कपड़ो एवम चप्पलों से मृतक की पहचान की।पांच महीने पूर्व गायब युबक सर्वेश कश्यप कानरकंकाल पेट्रोल पम्प के पास देवहा नदी के पुल पीछे बहादुरपुर को जाने बाले खड़ंजा पर एक गन्ने के खेत में पड़ा मिला।आज सुबह 10 बजे ग्राम बहादुरपुर हुक्मी के एक खेत मे गन्ना काट रहे लेबर के लोगों ने देखा कि एक कंकाल खेत मे पड़ा है जिसकी सूचना हरीश कुमार बाहरजागीर को दी।
भाई हरीश कुमार ने कंकाल के पास पड़े कपड़े एवम चप्पलों से अपने भाई सर्वेश कश्यप पुत्र रामपाल निवासी बाहरजागीर थाना क्योलड़िया जिला बरेली के रूप में पहचान की। मृतक के भाई हरीश ने बताया कि मेरा भाई दीवाली के 8 दिन बाद से ला पता था। लगभग पांच महीने गुजर जाने के बाद नरकंकाल गन्ने के खेत मे मिला।क्योलड़िया थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।मृतक के भाई ने बताया गायब होने से पूर्व रात में चाचा से लड़ाई हुई थी। उसके अगले दिन से मेरा भाई गायब था ।
सर्वेश के कंकाल के मिलने के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
सर्वेश काश्यप के दो लड़की एक लड़का भी है।मोके पर बरखेड़ा पुलिस ने पहुच कर जांच शुरू कर दी।
पीलीभीत। नकली आभूषणों पर असली हॉलमार्क लगाकर बैंकों से गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी…
IEC बिलों की जांच कराकर पात्र देयकों का शीघ्र भुगतान जारी करने पर जोर जनशिकायतों…
बरखेड़ा । अमखिरिया नहर मार्ग के पास शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बरखेड़ा से…
पीलीभीत । धनतेरस और आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…
बरेली। मीरगंज तहसील में हाईवे पर स्थित अनुबिस डिग्री कॉलेज के पास समाजवादी पार्टी कार्यालय…
बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान…