Advertisement

Categories: home

एसपी के आदेश पर सात लोगो के खिलाफ दहेज का मुकदमा दर्ज।

बरखेड़ा। पंडरी खमरिया निवासी गोदावरी देवी ने पुलिस अधीक्षक को दिये गये प्रार्थना पत्र में बताया की मेरा का विवाह 31 मार्च 2023 को प्रेमचंद पुत्र नत्थू लाल निवासी ग्राम नकटिया बाहनपुर थाना गजरौला के साथ हिंदू रीति रिवाज से हुआ था घरेलू सामान एवम 8 लाख नगद रुपए ससुराल वालों को दान दहेज में दिया था । पीड़ित को शादी के दूसरे दिन से ही कम दहेज का ताना देते थे प्रार्थनी को पति प्रेमचंद साथ भगवती देवी ससुर नाथू लाल देवर विकास और मोहित वर्मा नंद पुष्पा देवी जीजा बृजेश कम दहेज का ताना देते थे। अपने पिता से दुकान करने के लिए दो लाख रुपये मांगने का दबाव बनाते थे। प्रार्थनी के मना करने पर बुरी तरह मारते पीटते थे । दिनांक 25 जनवरी 2024 की रात लगभग 8 बजे यह सभी लोग प्रार्थनी के पति प्रेमचंद,सास भगवती देवी, ससुर नाथूलाल विकास पुष्पा देवी तथा बृजेश और मोहित जो की पत्नी की ससुराल में थे सभी लोग एक राय होकर इकट्ठे हुए प्रार्थनी अपने पिता से दो लाख रुपए नकद मंगाए। वरना प्राथनी को जान से मार देंगे प्रार्थनी के मना करने पर पति ने घसीट कर अपने कमरे में ले गया वहां मोहित और विकास और भगवती भी आ गई और सभी लोग खड़े-खड़े देखते रहे देवरा विकास और मोहित ने प्रथनी के हाथ पैर पकड़ लिए और पति प्रेमचंद ने तकिया से प्रार्थनी का मुंह दबा दिया जिससे प्रार्थनी बेहोश हो गई उक्त लोगों ने मरा समझ कर छोड़ दिया। लगभग रात 12बजे जब प्रार्थनी को होश आया प्रार्थनी ने तुरंत पहने हुए कपड़ों में वहाँ से भाग निकली वह किसी तरह पिता के घर पहुंच कर अपनी जान बचाई दिनांक 10फरवरी 2024 को थाना बरखेड़ा पर रोक तो लोगों के विरुद्ध शिकायती पत्र दिया लेकिन उसे पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थानाप्राभारी ने सात लोगो के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।

Express views

Recent Posts

पशुपतिनाथ मंदिर में साधकों ने किया प्राणायाम

बरेली। अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह के तहत जनपद में योग की अलख जगाने के लिए लगातार…

25 mins ago

शिकायतों के निपटारे में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, एसडीएम ने लेखपाल हृदेश चंद्र को किया निलंबित

बरेली/आंवला। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और ढुलमुल रवैया अपनाने वाले सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ…

3 hours ago

योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ की धूम: रोहिलखंड आयुर्वेदिक कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह शुरू

बरेली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में रोहिलखंड आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के स्वस्थवृत्त…

18 hours ago

सनसनी: खेत में मिला युवक का अधजला शव, पहचान मिटाने की खौफनाक साजिश।

मर्डर कर लाश को फूंकने की आशंका, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम बरेली सिरौली।थाना क्षेत्र…

20 hours ago

5 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए संग्रह अमीन

बरेली । एंटी करप्शन टीम ने गुरुवार को सदर तहसील की कैंटीन से एक संग्रह…

23 hours ago

IGRS शिकायतों के फर्जी निस्तारण पर बड़ी गाज, दो लेखपाल निलंबित

बरेली। मुख्यमंत्री संदर्भ और आईजीआरएस (IGRS) पोर्टल पर आने वाली जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही…

24 hours ago