बरेली : फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में बीती रात हुए भीषण हादसे में एमबीबीएस अंतिम वर्ष के दो छात्रों की मौत हो गई ।और घटना में दो अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ मृत छात्रों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही जिले के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार रात करीब 11 बजकर 40 मिनट पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाडर को पार करती हुई दूसरी तरफ चली गई , इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए दो छात्रों की मौत हो गई , साथ ही दो छात्राओं का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि छात्र एग्जाम देकर ज्योति कॉलेज से लौट रहे थे , हालांकि चर्चा इस बात की है छात्र एग्जाम समाप्त होने के बाद पार्टी के लिए बरेली गए थे और वापसी में हादसा हो गया।
इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि बीती रात देररात को हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई जबकि दो का अस्पताल में इलाज चल रहा रहा है।
मीरगंज तहसीलदार आशीष कुमार ने बताया कि देर रात हुई घटना में दीपक भाटी व राहुल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही घटना में गभीर रूप से घायल कृष्णा यादव और आयूष पोरवाल दिल्ली रेफर कर दिया गया है। जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
पीलीभीत। श्रावण मास एवं आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न…
बरखेड़ा।उत्तराखंड के रुद्रपुर में ड्यूटी पर जाते समय एक निजी कंपनी के कर्मचारी की…
बरखेड़ा पीलीभीत। बरखेड़ा थाना पुलिस ने बड़ी सतर्कता दिखाते हुए डकैती की एक बड़ी वारदात…
बरखेड़ा (पीलीभीत)।सोशल मीडिया पर सस्ता वाहन खरीदने का लालच क्षेत्र के एक युवक के…
बरेली ।मॉर्निंग वॉक पर निकले 65 साल के परचून व्यापारी सियाराम श्रीवास्तव की हत्या की…
बरेली (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित नारायण नगला…