Advertisement

Categories: home

मीरगंज विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारी, किया तूफानी दौरा।

बरेली/ मीरगंज । सपा कांग्रेस गठबंधन सपा प्रत्याशी को भारी मतों से जीतने के लिए लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक आज शनिवार को मीरगंज चुनाव कार्यालय आयोजित की गई। जिसमें चुनावी चर्चा के साथ कार्यकर्ताओं पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर मीरगंज विधानसभा प्रभारी अजीम मालिक ने लोकसभा चुनाव संचालन समिति एवं सपा और कांग्रेस के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को बूथ कमेटी बनाने की जिम्मेदारी देने के साथ चुनाव की रूपरेखा तय करने का कार्य करने निर्देश दिए। मीरगंज विधानसभा प्रभारी अजीम मालिक ने कहा कि चुनाव नजदीक है बूथ समिति का कार्य बड़ी सक्रियता के साथ करना है। और कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर नुक्कड़ सभा एवं बैठक कर माननीय पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन के द्वारा कराए गए विकास कार्यों के बारे में चर्चा कर आगामी लोकसभा चुनाव में माननीय प्रवीण सिंह ऐरन को भारी मतों से जीतने की बात कही। और कहां की लोकसभा चुनाव में माननीय प्रवीण सिंह ऐरन अगर विजयी होते हैं तो बरेली लोकसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहा देंगे। सबसे पहले गरीब लोगों के राशन कार्ड बनवाने के साथ। चीनी मिलों पर किसानों का बकाया गन्ना भुगतान एवं किसानों का गन्ना मूल्य 500 रूपये कराने एवं हर गांव में स्कूल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं हर गांव में बरात घर, रोड़ पुलिया, खरंजे बनाए जाने के साथ पढ़े लिखे बेरोजगारों को नौकरी देने की बात कही। और बरेली से दिल्ली जाने के लिए आला हजरत ट्रेन का स्टॉपेज फतेहगंज पश्चिमी और मीरगंज कराने की बात कही। इस मौके पर 25 बरेली लोकसभा चुनाव प्रभारी विपुल गुप्ता, मीरगंज विधानसभा प्रभारी संदीप गुप्ता, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष इलियास अंसारी, जिला सचिव डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, रामपाल माली, संदीप शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष छेदा लाल गुर्जर, सपा जिला सचिव ठाकुर अमित सिंह, सिंटू पाठक, समीर मिश्रा, पूरन लाल सागर, ओमकार गंगवार, सांसद प्रतिनिधि डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, देवकी नन्दन कश्यप, केरी सिंह मौर्य, ओमकार कश्यप, मोहित शर्मा, राजवीर सिंह, रामपाल फौजी, शकील अहमद, नरेंद्र सिंह यादव, डॉक्टर अशरफी लाल राणा, सोमपाल श्रीवास्तव, प्रदीप कश्यप, भगवत शरण लोधी, आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का समापन होने के बाद मीरगंज विधानसभा अध्यक्ष संदीप गुप्ता और अजीम मलिक, सांसद प्रतिनिधि डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह ने तूफानी दौरा कर मीरगंज विधानसभा क्षेत्र के गांव सिधौली, गुगई, चुरई, लभारी, धनेटा, दिनरा, मिर्जापुर, परचाई, परचवा, दुनका, दुनकी, सौहड़ा आदि गांवों का तूफानी दौरा कर सपा प्रत्याशी पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन के लिए वोट और सपोर्ट देने की बात कही।

Express views

Recent Posts

श्रावण मास व कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट,DM व SP ने गौरी शंकर मंदिर और दुग्धेश्वर मंदिर का लिया जायजा

पीलीभीत। ​श्रावण मास एवं आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न…

12 hours ago

निजी कंपनी के कर्मचारी की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत

​ बरखेड़ा।उत्तराखंड के रुद्रपुर में ड्यूटी पर जाते समय एक निजी कंपनी के कर्मचारी की…

12 hours ago

डकैती की बड़ी वारदात से पहले पुलिस की कार्रवाई, चार बदमाश गिरफ्तार

बरखेड़ा पीलीभीत। बरखेड़ा थाना पुलिस ने बड़ी सतर्कता दिखाते हुए डकैती की एक बड़ी वारदात…

12 hours ago

इंस्टाग्राम पर सस्ती बाइक का विज्ञापन देख झांसे में आया युवक, 43.5 हजार रुपये गंवाए

  बरखेड़ा (पीलीभीत)।सोशल मीडिया पर सस्ता वाहन खरीदने का लालच क्षेत्र के एक युवक के…

12 hours ago

मॉर्निंग वॉक पर निकले किराना व्यापारी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी बोला जिन्न के कहने पर की हत्या

बरेली ।मॉर्निंग वॉक पर निकले 65 साल के परचून व्यापारी सियाराम श्रीवास्तव की हत्या की…

20 hours ago

बरेली: शिक्षक के डांटने पर भड़के युवकों का पुलिस चौकी में हंगामा, पुलिसकर्मियों से हाथापाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बरेली (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित नारायण नगला…

2 days ago