Advertisement

Categories: home

दिल्ली सहित 8 राज्यों में तौकीर और पुलिस के बीच चला चूहा-बिल्ली का खेल, मौलाना को गिरफ्तार करने में पुलिस फेल

बरेली।कोर्ट द्वारा तौकीर के विरुद्ध एनबीडब्ल्यू जारी कर 19 मार्च तक एसएसपी को मौलाना की गिरफ्तारी कर अदालत में पेश करने का जारी किया गया था आदेश। लेकिन 8 दिन गुज़र जाने के बाद भी पुलिस को मौलाना का कोई सुराग नहीं मिल पाया

2010 के दंगा केस में कोर्ट द्वारा मास्टरमाइंड करार दिये गये मौलाना तौकीर रज़ा को बरेली की पुलिस एक हफ्ता गुज़र जाने के बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई।पुलिस और मौलाना के बीच चूहा-बिल्ली का यह खेल दिल्ली से लेकर राजस्थान के अजमेर और बंगाल सहित 8 राज्यों में चल रहा है।मगर सोमवार रात 9 बजे तक पुलिस उन्हें ढूंढ नहीं पाई। मंगलवार 19 मार्च को अदालत द्वारा मौलाना की अरेस्टिंग को लेकर दी गई मियांद भी पूरी होने जा रही।लेकिन मौलाना तौकीर का किसी भी तरह कोई सुराग नहीं लग पा रहा।इस बीच कोर्ट की डेटलाइन को देखते हुए पुलिस ने सोमवार दोपहर बरेली के सौदागरान स्थित उनके घर पर अदालत का नोटिस चस्पा कर दिया।इस मामले में गुजरी 13 मार्च को बरेली की एडीजे फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम के जज रवि कुमार दिवाकर ने तौकीर के विरुद्ध दोबारा एनबीडब्ल्यू जारी कर एसएसपी को मौलाना की गिरफ्तारी कर 19 मार्च तक कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया था। जबकि इससे पहले भी 11 मार्च के दिन मौलाना तौकीर के कोर्ट में हाज़िर नहीं होने के बाद कोर्ट ने पहला एनबीडब्ल्यू जारी कर सीओ सिटी फर्स्ट को तौकीर रज़ा को 13 मार्च तक गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया था।11 से 13 मार्च तक दो दिनों में सीओ तौकीर रजा को अरेस्ट नहीं कर पाये थे। जिसके बाद अदालत ने पुलिस पर सख्त टिप्पणी करते हुए बरेली के एसएसपी को स्वयं 19 मार्च तक तौकीर की गिरफ़्तारी कर कोर्ट मे हाज़िर करने का आर्डर दिया था।इस बीच 14 तारीख को ही इस दंगे के एक अभियुक्त शाहरुख की ओर से डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में एप्लिकेशन लगाकर दंगा केस को अन्य कोर्ट में ट्रांसफर करने की अपील की गई थी।बताया जाता है कि अभियुक्त शाहरुख की अपील पर सोमवार को डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने तीन घंटे की सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया। वहीं सोमवार को पुलिस ने मौलाना के सौदागरान स्थित घर पहुंचकर अदालत का नोटिस चस्पा कर दिया। मौलाना की गिरफ्तारी तो दूर, पुलिस अब तक उनका सही तरीके से यह भी पता नहीं लगा पाई है कि वो कहां है। हालांकि पुलिस ने मौलाना की गिरफ्तारी को लेकर 10-10 पुलिसकर्मियों की दो टीमें गठित कर दिल्ली, राजस्थान, बंगाल, गुजरात लखनऊ आदि स्थानों पर भेजने का दावा किया है ।

Express views

Recent Posts

पीलीभीत: बेटी को फोन पर अश्लील बातें कर परेशान करने का आरोप, डरी सहमी छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा, दी तहरीर

रिपोर्ट:विनय सक्सेना पीलीभीत। जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र में एक सिरफिरे युवक द्वारा नाबालिग छात्रा…

16 hours ago

बरखेड़ा:नगर पंचायत की बड़ी लापरवाही,नाले की सरिया युवक के पैर के आर-पार, आधे घंटे तक तड़पता रहा युवक

बरखेड़ा (पीलीभीत)। नगर पंचायत बरखेड़ा की कार्यप्रणाली और अधूरे पड़े निर्माण कार्य एक बार फिर…

2 days ago

पीलीभीत पुलिस ने 2.15 करोड़ की ड्रग्स भट्टी में जलाकर की खाक

पीलीभीत। जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को एक निर्णायक कार्रवाई…

2 days ago

24 व 25 को होने वाले उर्से ताजुश्शरिया को लेकर बैठक

समस्त संबंधित विभाग समय से व्यवस्थाओं को करें पूर्ण : DM बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह…

2 days ago

बरेली:  एक्शन में DM जिला पूर्ति कार्यालय और जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह गुरुवार को अचानक एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने जिला अस्पताल और…

2 days ago

पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। बुधवार को नेशनल हाइवे के झुमका चौराहे पर अनियंत्रित पिकअप की टक्कर…

3 days ago