Advertisement

Categories: home

तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर बाइक सवार दो लोगो की मौत।

फ़ाइल फोटो: रामपाल सोनू शर्मा

बरेली: जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि बाइक के परखच्चे उड़ गए. टक्कर के बाद कार भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गई. यह पूरा मामला बरेली के थाना फतेहगंज पश्चिमी इलाके का है.

वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पहचान सोनू शर्मा और रामपाल के रूप में हुई है. बता दें कि हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के घर में कोहराम मच गया.

वहीं, इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया है कि सोनू शर्मा और रामपाल देर शाम फतेहगंज पश्चिमी से बाइक द्वारा अपने घर जा रहे थे. अगरास तिराहे से आगे पुलिया के पास शाही की तरफ से आती तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी. जिससे बाइक सवार दोनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिये अस्पताल भेजा. पुलिस ने बताया कि रामपाल को भोजीपुरा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि सोनू को जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने ही मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर आगे की जांच में जुट गई है .

Express views

Recent Posts

बरेली:सिल्वर जुबली पर यादों के सागर में डूबे बरेली कॉलेज के मासकॉम छात्र, 25 साल बाद हुआ खास मिलन

बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार  विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…

1 day ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

1 day ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

2 days ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

2 days ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago