Advertisement

Categories: home

लापरवाह एफ.एस.टी. मजिस्ट्रेट पर हुई कार्यवाही

बरेली।जिला निर्वाचन अधिकारी, बरेली ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर लापरवाही बरतने वाले अधिकारी पर करायी एफ.आई.आर
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जनपद बरेली में 84 उड़नदस्ता टीम (F.S.T.) एवं 84 स्थायी निगरानी टीम (S.S.T.) को क्षेत्रवार आदर्श आचार संहिता के अनुपालन कराने की जिम्मेदारी दी गयी है। मा0 आयोग द्वारा विकसित cVIGIL ऐप पर कोई भी व्यक्ति आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से सम्बन्धित शिकायत कर सकता है। ऐप पर प्राप्त ऐसी शिकायतों/समस्याओं का उड़नदस्ता टीम (F.S.T.) द्वारा मौक़े का भ्रमण कर त्वरित रूप से निराकरण कराना होता है। मौक़े पर निराकरण के बाद टीम के मजिस्ट्रेट द्वारा c-ViGIL ऐप में रिपोर्ट लगाना होता है, जिससे मा. आयोग को पता चल सके कि लोगों द्वारा चुनाव संबंधी शिकायत का सही तरीक़े से निस्तारण ज़िले में हो रहा है, जिससे कि चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीक़े से हो सके । ऐप में ऐसी व्यवस्था दी गई है कि ऐसा एफ़एसटी मजिस्ट्रेट का रिपोर्ट केवल वो स्वयं अपने लॉग-इन से लगा सकते हैं और अन्य कोई वरिष्ठ अधिकारी अलग लॉग-इन से सी-विजिल ऐप पर रिपोर्ट नहीं लगा सकता है ।
विवेक वर्मा, उप दुग्धशाला विकास अधिकारी, बरेली को एक उड़नदस्ता टीम के मजिस्ट्रेट के रूप में ज़िला निर्वाचन अधिकारी बरेली के लिखित आदेश से नियुक्त किया गया था । जिसकी लिखित सूचना इन्हें दी गई थी।
इसके बाद इन्हें अन्य उड़नदस्ता टीम के साथ तीन बार अलग अलग दिन प्रशिक्षण दिलाया गया परन्तु इसके बावजूद इनके द्वारा घोर लापरवाही बरती गयी और किसी भी निर्देश एवं प्रशिक्षण को गम्भीरता से नहीं लिया गया।

तीन बार ट्रेनिंग देने के वाबज़ूद इनके लापरवाह रवैया, ट्रेनिंग में रुचि नहीं लेने, ट्रेनिंग के दौरान अपने मोबाइल में सोशल मीडिया, वॉटसएप आदि में व्यस्त रहने के कारण ये से-विजिल से संबंधित अपने कार्यों को नहीं सीख सके। जिससे सी-विजिल पर यदि कोई शिकायतकर्ता चुनाव आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन संबंधी शिकायत करता है, तो प्रथम रेसपोंडर के रूप में एफ़एसटी मजिस्ट्रेट के रूप में न तो ये अपनी ज़िम्मेवारी के रूप में मौक़े पर जाकर शिकायत का निस्तारण कर पाते हैं और न ही c-vigil पर रिपोर्ट दर्ज कर पाते हैं । जिससे आचार संहिता के उल्लंघन पर प्रभावी कार्यवाही नहीं हो पाती है और एक तरफ़ जहां चुनाव आयोग की नाराज़गी की संभावना बढ़ती है, वहीं दूसरी तरफ़ चुनाव में शांति-भंग होने की संभावना बढ़ेगी और ज़िला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों के बावजूद इनकी लापरवाही के कारण चुनाव प्रभावित हो जायेगा ।

श्री विवेक वर्मा, उप दुग्धशाला विकास अधिकारी, बरेली प्रशिक्षण के दौरान मोबाइल पर अन्य कार्यों में व्यस्त रहना पकड़े गये और सवाल-जवाब पूछे जाने पर किसी प्रकार का कोई उत्तर न दे सके। इनकी लापरवाही के कारण cVIGIL ऐप पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में अक्षम होने के कारण आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होने पर प्रभावी कार्यवाही नहीं हो पा रहा है, जिससे साथ ही जिला प्रशासन की छवि भी धूमिल होने की संभावना बढ़ रही है । इस प्रकार निर्वाचन आयोग के आदेशों की अवहेलना, लापरवाही एवं शिथिलता बरतने के कारण जिला निर्वाचन अधिकारी, बरेली के निर्देश पर ट्रेनिंग टीम द्वारा उक्त F.S.T. मजिस्ट्रेट श्री विवेक वर्मा के विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की धारा-134 तथा आई.पी.सी.-1860 की धारा 188 के अन्तर्गत एफ.आई.आर. संख्या-0042 थाना विशारतगंज में दर्ज करायी गयी है। साथ ही अन्य सभी को भी चेताया गया है कि भविष्य में चुनाव के सम्बन्ध में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Express views

Recent Posts

बरेली:सिल्वर जुबली पर यादों के सागर में डूबे बरेली कॉलेज के मासकॉम छात्र, 25 साल बाद हुआ खास मिलन

बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार  विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…

1 day ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

1 day ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

2 days ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

2 days ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago