बरेली । 110 करोड़ की लागत से बने महादेव ओवरब्रिज को शहर की लाइफ लाइन साबित होने का दावा किया जा रहा था। महादेव पुल भी लोगों को जाम से निजात नहीं दिया सका।
दरअसल, कुतुबखाना इलाका कई सालों से जाम की स्थित से जूझ रहा है, यहां सबसे बड़ी दिक्कत जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की एंबुलेंस भी जाम का शिकार हो जाती थीं। वहीं इस इलाके को जाम से निजात दिलाने के बाद पिछले एक साल से अधिक समय से बन रहे ओवरब्रिज का विगत 13 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकार्पण किया था।
मंगलवार को कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, आईजी डॉ राकेश सिंह, एसपी ट्रैफिक शिवराज, एसपी क्राइम राहुल भाटी और नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स समेत अन्य अधिकारियों की टीम नॉवल्टी चौराहा पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने बताया नावल्टी चौराहा से लेकर महादेव ओवरब्रिज तक जायजा लिया है। जिसमें सड़क को चौड़ा करने का विचार किया जा रहा है।
इसके साथ ही मौके से अतिक्रमण को हटवाया जाएगा। वहीं फुटपाथ पर लगी स्ट्रीट लाइट और बिजली के पोल को भी हटाया जाएगा। कमिश्नर ने कहा कि नॉवल्टी चौराहा पर जल्द ही कार्य शुरू कर जनता को जाम से निजात दिलाई जाएगी।
बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…
बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…