Advertisement

home

महिला ने 2 सिर वाले अद्भुत बच्चे को दिया जन्म

बरेली । मीरगंज क्षेत्र से सटे एक गांव में एक महिला ने अद्भुत बच्चे का जन्म दिया। इस बच्चे के दो सिर थे, लेकिन एक घंटे के बाद ही उसने दम तोड़ दिया।
बता दें, मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम नगरिया सादात का है। यहां के रहने वाले हरीश कुमार पुत्र बाबूराम मीरगंज स्थित डीएसएम शुगर मिल में काम करता है। लगभग 2 वर्ष पहले हरीश कुमार की शादी बहेड़ी क्षेत्र के गांव रतनगढ़ की रहने वाली सुनीता के साथ हुई थी। हरीश कुमार को कुछ महीने पहले पता चला कि उसकी पत्नी सुनीता जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली है।
जुड़वा बच्चों की बात सुनकर पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। शुक्रवार को सुबह तड़के प्रसव पीड़ा होने पर हरीश कुमार अपनी पत्नी सुनीता को लेकर मीरगंज आया, जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को सुबह लगभग 7:00 बजे सुनीता ने एक अलौकिक बच्चे को जन्म दिया, जिसके दो सिर थे।
देखकर परिवार सहित पूरा अस्पताल प्रशासन सन रह गया लेकिन ईश्वर को शायद कुछ और ही मंजूर था। 1 घंटे में परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। लगभग 8:00 बजे नवजात ने दम तोड़ दिया। पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव को लेकर गांव नगरिया सादात पहुंचे, जहां दो सिर वाले बच्चे के जन्म और मृत्यु की बात तेजी से क्षेत्र में फैली। दो सिर वाले बच्चे को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई।

Express views

Recent Posts

बरेली:सिल्वर जुबली पर यादों के सागर में डूबे बरेली कॉलेज के मासकॉम छात्र, 25 साल बाद हुआ खास मिलन

बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार  विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…

1 day ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

1 day ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

2 days ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

2 days ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago