Advertisement

home

सपा प्रत्याशी पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने सड़क हादसे में मृतकों के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की।

बरेली /फतेहगंज पश्चिमी ।सड़क हादसे में जालिम नगला निवासी पूर्व प्रधान रामपाल पुत्र इंद्र कुमार एवं रोजगार सेवक प्रदीप शर्मा उर्फ सोनू उम्र 37 बर्ष पुत्र शिव नारायण शर्मा निवासी ग्राम आमौर दो लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। शाम को उनका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। इसी सिलसिले में शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए आज दोपहर को बरेली 25 लोकसभा सपा प्रत्याशी पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन एवं मीरगंज विधानसभा प्रभारी संदीप गुप्ता, मीरगंज ब्लाक अध्यक्ष चुनाव प्रभारी अजीम मलिक, फतेहगंज पश्चिमी प्रभारी परितोष रंजन, कांग्रेस जिला सचिव डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह 25 बरेली लोकसभा चुनाव प्रभारी विपुल गुप्ता ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर शोक शोक संवेदना व्यक्ति की। और मृत के परिजनों सांत्वना देकर ढांढस बंधाया। इसी तरह फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक के बीडीओ एवं रोजगार सेवक सत्यपाल, राजकुमार, मुनीश मौर्य, पूरनलाल कश्यप आदि ने मृतक के घर जाकर भी शोक व्यक्त किया।
जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें कि शाही फतेहगंज पश्चिमी रोड़ पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया। अस्पताल मे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार शाही थाना क्षेत्र के गांव जालिम नगला निवासी पूर्व प्रधान रामपाल पुत्र इंद्र कुमार तथा प्रदीप शर्मा उर्फ सोनू उम्र 37 बर्ष पुत्र शिव नारायण शर्मा निवासी आमौर दोनों लोग रात में 8 बजे फतेहगंज पश्चिमी बाइक से अपने घर जा रहे थे। अगरास तिराहे से आगे पुलिया के पास शाही से आती तेज रफ्तार व लापरवाही से कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और दोनों गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया। मौत की सूचना सुन दोनों मृतकों के घर में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते हुए अस्पताल पहुंचे। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार आमौर गांव निवासी रोजगार सेवक प्रदीप शर्मा उर्फ सोनू और जालिम नगला निवासी पूर्व प्रधान रामपाल किसी काम से फतेहगंज पश्चिमी गए थे। वहां से वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी अगरास की पुलिया के पास सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई। अमौर गांव निवासी प्रदीप शर्मा उर्फ सोनू गांव में रोजगार सेवक था। उसकी मां की पहले मौत हो चुकी है। और पिता परिजनों के साथ गांव में रहते हैं।तथा प्रदीप कुमार उर्फ सोनू शर्मा अपने पीछे दो छोटे- छोटे बच्चों को जोड़ गए हैं, तथा पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पीड़ित परिवारों को ढा़ढस बंधाने पहुंचे सपा प्रत्याशी पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन और हर सम्भव मदद का भरोसा।

Express views

Recent Posts

प्रधान ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर निर्माण कार्य पूर्ण करने की मांग उठाई

विमलेश कुमार@express views बरखेड़ा।विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के प्रधान अमित कुमार ने…

17 hours ago

डेढ़ साल से ग्रेच्युटी और पेंशन के लिए भटक रहे रिटायर्ड सफाई कर्मी

 नगर पंचायत अध्यक्ष पर 20% मांगने का आरोप विमलेश कुमार@express views बरखेड़ा।कस्बे के वार्ड नंबर…

19 hours ago

काल बनी रफ्तार: बाइक-साइकिल की भिड़ंत में तीन घरों के चिराग बुझे

बरेली। रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाफिजगंज थाना क्षेत्र में…

19 hours ago

सनसनी: डीजे कर्मी की सिर में गोली मारकर हत्या, परिजनों ने की बुलडोजर कार्रवाई की मांग

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने देर रात…

19 hours ago

बारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग सप्ताह का शुभारंभ।

बरेली।क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी बरेली डॉ अजय पाल के निर्देशन, व राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मेहतरपुर…

2 days ago

बरेली: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ‘योग सप्ताह’ का भव्य आगाज, पदयात्रा को दिखाई हरी झंडी

बरेली। '12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' के अवसर पर आज बरेली के स्पोर्ट्स स्टेडियम में योग…

2 days ago