Advertisement

Categories: home

धूम धाम से निकली पारंपरिक राम बारात

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली ।164 वर्ष पुरानी राम बारात पारंपरिक और धूम धाम से निकली, जहाँ रंगों के बीच हुरियारे ने राम बारात का जम कर आनंद उठाया। पूरे देश में सिर्फ बरेली में ही फाल्गुनी रामलीला में ऐसी राम बारात निकाली जाती है ,जहाँ राम जी की सवारी के साथ सिर्फ रंग ही रंग दिखाई देता है । राम बारात का जगह जगह रंग और फूलो से स्वागत किया गया। वहीं बारात में आए हुरियारे ने जमकर योगी मोदी की जय कार करें, योगी आदित्यनाथ के भगवे का पूरी राम बारात के सर चढ़कर बोल रहा था/ भगवान श्री राम जी की झांकी के साथ भगवान नरसिंह की झांकी और भारत माता की झांकी भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही इसी के साथ सभी देवी देवताओं की झांकियां भी नजर आई। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रामबारत गुज़री जिसकी छटा देखते ही बन रही थी।

राम जी की निकली सवारी राम जी की लीला है निराली ,,,,,,,

जी हाँ बरेली में राम बारात का आज कुछ ऐसा ही नजारा था।बरेली में होने वाली फागुनी राम लीला के चलते आज राम बारात जिसमे रंगों के बीच हुरियारे जम कर थिरकते और भगवन श्री राम के नारे लगे।राम लीला देश भर में होने वाली रामलीलाओ से से अलग है क्योकि ये फागुन माह में होती है , यह रामबारात 164 वर्ष पुरानी है। वर्षों से लोग इस रामबारात में शामिल होकर होली का लुफ्त उठाते आये है । राम बारात बमन पूरी से होते हुए । शहर के मुख्य मार्गो से गुजरी , जहाँ राम बरातियो का रंग अवीर से स्वागत हुआ । इस राम बारात को देखने के लिए दूर दूर से लोग यहाँ आते है। भगवन श्री राम की आरती उतार कर हुरियारों पर रंग डालते है और लोगो को इस राम बारात का साल भर बेसब्री से इन्तेजार रहता है। होली की राम बरात का अनूठा नजारा बरेली में देखने को मिला। वर्षो से मनाई जा रही बरेली की होली में रामबरात की न केवल एतिहासिक मान्यता है देश और दुनिया में इसको बरेली की धरोहर के रूप में भी देखा जाता है। बरेली के बडी बमनपुरी इलाके से शुरू हुई रामबरात में लोग सप्तरंगी अबीर गुलाल और रंगों की फुहार से लोग एक दूसरे को सराबोर करते है उसके बाद हर गली और नुक्कड़ में हुरियारे एक दूसरे पर मोर्चाबंदी करके रंग डालते है जो सिर्फ देखते ही बनता है। रामबरात कोतवाली,पुराने बसअडडे से काली बाडी होेते हुए शहर के विभिन्न इलाकोें से गुजरती है। होली के हुडदंग के साथ लोग मतवाले हो कर थिरक रहे थे। इस अनोखी राम बारात के साथ हजारो की तादात में लोग होली का हुदगंद करते नजर आये इस होली की खासीयत यह है​, वही पुलिस प्रशासन के साथ खुफिया विभाग की निगरानी के साथ रामबारात का आयोजन किया गया । पिछली बार करो ना के चलते इस राम बारात का रंग फीका नजर आया था लेकिन इस बार योगी सरकार के निर्देशों के अनुसार राम बारात की रंगत देखते ही बन रही थी, जिला प्रशासन की तरफ से हुरियारों के लिए रंग और पानी की बेहतरीन व्यवयस्था कराई गई और चप्पे चप्पे पर पुलिस प्रशासन के लोग नजर आ रहे थे, बड़ी सुरक्षा व्यवस्था में हजारों की संख्या में होलिया रे होली खेल रहे थे और जमकर अबीर गुलाल रंग उड़ाए जा रहे थे एक दूसरे को लगाए जा रहे थे, भगवान श्री राम के नारों के साथ जमकर योगी मोदी के नारे लगाए जा रहे थे।

Express views

Recent Posts

बरेली: शिक्षक के डांटने पर भड़के युवकों का पुलिस चौकी में हंगामा, पुलिसकर्मियों से हाथापाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बरेली (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित नारायण नगला…

3 hours ago

जर्जर विद्युत पोलों की हुई मरम्मत से टला बड़ा हादसा, स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस

​बरखेड़ा,पीलीभीत।बरखेड़ा के दौलतपुर रोड स्थित रेलवे स्टेशन मार्ग पर लंबे समय से मुसीबत का सबब…

3 hours ago

हादसा: ऑक्सीजन सिलेंडर लदी पिकअप की टक्कर से महिला गंभीर घायल

​बरखेड़ा,पीलीभीत।पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। यहाँ इलाहाबाँस देवस्थल…

3 hours ago

लघुशंका करने गए ग्रामीण को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत से परिवार में कोहराम

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा नत्थू में सांप के काटने से एक ग्रामीण की इलाज…

1 day ago

चोरों का धावा, दो घरों से नकदी,जेवर और मोबाइल समेत लाखों की चोरी

  बरखेड़ा (पीलीभीत)। थाना बरखेड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों…

1 day ago

दो पक्षों के विवाद के दौरान दूसरे के घर में घुसने का आरोप, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच

 बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम आमडार में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद…

1 day ago