बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी ।ट्रक कंटेनर के डीजल टैंक में बेल्डिंग करते समय अचानक लगी आग, बड़ा हादसा होते होते बचा। स्थानीय लोगो की मदद से आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार कस्बा फतेहगंज पश्चिमी मोहल्ला ठाकुर द्वारा निवासी ट्रक ड्राइवर अमल मिश्रा होली पर अपने घर आए थे। आज मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे ट्रक ड्राइवर अमल मिश्रा अपनी 6 टायरा गाड़ी लेकर वापस रुद्रपुर बजाज टू विलर कंपनी जा रहे थे। जैसे ही वह फतेहगंज पश्चिमी लोधी नगर चौराहे पर पहुंचे तो गाड़ी में कुछ खराबी देख गाड़ी गाडी ठीक करने दुकान पर पहुंचे। दुकान पर डीजल टैंक में वेल्डिंग करते समय अचानक आग लग गई। जिससे डीजल टैंक फट गया। जिससे हड़कंप मच गया। पास में ही लगे गाड़ी वाशिंग करने वाले कमप्रेशर से दुकानदार ने पानी की बौछार कर व राहगीरों ने बाल्टी से पानी डालकर कंटेनर में लगी आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना पर कंटेनर चालक के परिजन राजीव तिवारी, अवनीश मिश्रा, उमेश दीक्षित, दिनेश दीक्षित मौके पर पहुंचे। और ड्राइवर अमल मिश्रा को सही सलामत देख राहत की सांस ली। कंटेनर चालक अमल मिश्रा ने बताया कि होली की छुट्टी थी कंटेनर खाली था इसलिए गाड़ी के टूटे हुए एंगल पर गैस बेल्डिंग करा रहे थे। कि अचानक वायरिंग में आग लगने से डीजल का टैंक फट गया। आग फैलने से पहले ही स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू भी पा लिया गया।
बरेली। अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह के तहत जनपद में योग की अलख जगाने के लिए लगातार…
बरेली/आंवला। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और ढुलमुल रवैया अपनाने वाले सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ…
बरेली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में रोहिलखंड आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के स्वस्थवृत्त…
मर्डर कर लाश को फूंकने की आशंका, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम बरेली सिरौली।थाना क्षेत्र…
बरेली । एंटी करप्शन टीम ने गुरुवार को सदर तहसील की कैंटीन से एक संग्रह…
बरेली। मुख्यमंत्री संदर्भ और आईजीआरएस (IGRS) पोर्टल पर आने वाली जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही…