Advertisement

Categories: home

सपा प्रत्याशी पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने किया मेले का उद्घाटन।

बरेली शेरगढ़ _ थाना शेरगढ़ क्षेत्र के गांव बड़ा बसावनपुर में शिव आदर्श रामलीला मेले का आज इंडिया गठबंधन सपा प्रत्याशी पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने फीता काट कर उद्घाटन किया। उसके बाद मेला कमेटी के अध्यक्ष पूरन लाल लोधी एवं अन्य पदाधिकारी ने सपा प्रत्याशी पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। और प्रवीण सिंह ऐरन जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान सपा प्रत्याशी पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी का धन्यवाद कर कहा बड़ा बसावनपुर ग्राम वासी मुझसे दिल से प्यार करते हैं। बड़े सौभाग्य की बात है कि 40 साल पुराने मेले का उद्घाटन करने के लिए मुझे बुलाकर उद्घाटन कराया गया। और उन्होंने कहा कि कस्बा एवं देहात क्षेत्र में रामलीला होने से आपसी भाईचारा बना रहता है। और मेला हमारी पुरानी संस्कृति की याद दिलाता है। इसी दौरान पूर्व सांसद प्रवीण सिंह बताया कि अगर मैं आप लोगों के आशीर्वाद से जीता हूं हर गांव में बहन बेटियों की शादी के लिए बारात घर आने जाने के लिए अच्छी सड़क, नाली खरंजे और हर गांव में स्कूल बनवाने का कार्य किया जाएगा। और फतेहगंज पश्चिमी में रबर फैक्ट्री की खाली पड़ी जमीन पर इंडस्ट्रीज फैक्ट्री लगा कर पहले लेकर युवा बेरोजगारों को नौकरी दिलाने का काम किया जाएगा। रामलीला मेले उद्घाटन के दौरान बरेली 25 लोकसभा चुनाव प्रभारी विपुल गुप्ता गुप्ता, मीरगंज विधानसभा प्रभारी संजीव गुप्ता, मेला कमेटी के अध्यक्ष पूरनलाल लोधी, महेंद्र सिंह लोधी, खूब चन्द, जय कुमार, नृपेन्द्र कुमार, हरीश कुमार गंगवार, हुकुम सिंह, रिहान, रामनिवास शर्मा, डॉक्टर समीर कुमार, अजय पटेल, फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक प्रभारी परितोष रंजन, सांसद प्रतिनिधि डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, मीरगंज ब्लॉक प्रभारी अजीम मालिक, डॉ मनोज शर्मा, पवन दीक्षित, कौशल कुमार शर्मा आदि ग्राम वासी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

श्रावण मास व कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट,DM व SP ने गौरी शंकर मंदिर और दुग्धेश्वर मंदिर का लिया जायजा

पीलीभीत। ​श्रावण मास एवं आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न…

8 hours ago

निजी कंपनी के कर्मचारी की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत

​ बरखेड़ा।उत्तराखंड के रुद्रपुर में ड्यूटी पर जाते समय एक निजी कंपनी के कर्मचारी की…

8 hours ago

डकैती की बड़ी वारदात से पहले पुलिस की कार्रवाई, चार बदमाश गिरफ्तार

बरखेड़ा पीलीभीत। बरखेड़ा थाना पुलिस ने बड़ी सतर्कता दिखाते हुए डकैती की एक बड़ी वारदात…

8 hours ago

इंस्टाग्राम पर सस्ती बाइक का विज्ञापन देख झांसे में आया युवक, 43.5 हजार रुपये गंवाए

  बरखेड़ा (पीलीभीत)।सोशल मीडिया पर सस्ता वाहन खरीदने का लालच क्षेत्र के एक युवक के…

8 hours ago

मॉर्निंग वॉक पर निकले किराना व्यापारी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी बोला जिन्न के कहने पर की हत्या

बरेली ।मॉर्निंग वॉक पर निकले 65 साल के परचून व्यापारी सियाराम श्रीवास्तव की हत्या की…

16 hours ago

बरेली: शिक्षक के डांटने पर भड़के युवकों का पुलिस चौकी में हंगामा, पुलिसकर्मियों से हाथापाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बरेली (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित नारायण नगला…

1 day ago