Advertisement

home

सरकार की मंशा के विपरीत हो रहा कार्य, निर्माण कार्य मे हो रही है धांधली।

बरखेडा।योगी सरकार की मंशा के विपरीत कार्य हो रहा है नगर पंचायत बरखेड़ा के वार्डो मे।जहा सरकार तो नए इस्टीमेट का लाखो रुपए दे रही है तो वही नगर पंचायत के द्वारा वार्डो मे नवनिर्माण कार्य मे हो रही है भारी धंधली जिसकी ताजी नव निर्माण की तस्वीर देखकर खूद अपना हाल बता देगी की भ्रष्टाचार चरम पर चल रहा है।वही शोसल मीडिया पर आए दिन घटिया निर्माण सामग्री के विडिओ वायरल भी हो रहे है। जिसकी बरखेड़ा नगर के रहने वाले एक युवक ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज की है शिकायत।बताते चले की नगर पंचायत बरखेडा के वार्ड नंबर 4/5/3/1/2 मे नाली और नव निर्माण सीसीरोड तथा मरम्मत का निर्माण कार्य चल रहा है। वही वार्ड नंबर एक मे नाली,सीसीरोड निर्माण कार्य मे जमकर धंधली करते हुए नया रोडा की जगह पर पुराना रोडा डालकर निर्माण कार्य कराया जा रहा है।तो वही इस्टीमेट तो पूरा नये सीसीरोड का बना हुआ है लेकिन ज्यादा कमाने के चक्कर मे पुराना डाला जा रहा रोडा।गौरतलब हो की नगर पंचायत के लोगो ने वार्ड मे हो रहे घटिया निर्माण का कार्य को शीघ्र ही रुकबाने की मांग उठाई है।और आरोप लगाते हुए बताया है नगर पंचायत के जितने भी वार्ड है सभी वार्डो मे नगर पंचायत के ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य कराए जा रहे है सब निर्माण कार्यो मे धाधली बरती गई है जिसका आए दिन सोशल मिडिया पर लोगो के विरोध करते हुए विडिओ वायरल हो रहे है।फिलहाल जांच कर नव निर्माण कार्य रुकबाने की मांग उठाई है।वही जनता ने यह भी आरोप लगाया है की मोटी कमीशन बाजी के चक्कर मे वार्डो मे घटिया निर्माण सामग्री लगाई जा रही है।

Express views

Recent Posts

श्रावण मास व कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट,DM व SP ने गौरी शंकर मंदिर और दुग्धेश्वर मंदिर का लिया जायजा

पीलीभीत। ​श्रावण मास एवं आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न…

8 hours ago

निजी कंपनी के कर्मचारी की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत

​ बरखेड़ा।उत्तराखंड के रुद्रपुर में ड्यूटी पर जाते समय एक निजी कंपनी के कर्मचारी की…

8 hours ago

डकैती की बड़ी वारदात से पहले पुलिस की कार्रवाई, चार बदमाश गिरफ्तार

बरखेड़ा पीलीभीत। बरखेड़ा थाना पुलिस ने बड़ी सतर्कता दिखाते हुए डकैती की एक बड़ी वारदात…

8 hours ago

इंस्टाग्राम पर सस्ती बाइक का विज्ञापन देख झांसे में आया युवक, 43.5 हजार रुपये गंवाए

  बरखेड़ा (पीलीभीत)।सोशल मीडिया पर सस्ता वाहन खरीदने का लालच क्षेत्र के एक युवक के…

8 hours ago

मॉर्निंग वॉक पर निकले किराना व्यापारी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी बोला जिन्न के कहने पर की हत्या

बरेली ।मॉर्निंग वॉक पर निकले 65 साल के परचून व्यापारी सियाराम श्रीवास्तव की हत्या की…

16 hours ago

बरेली: शिक्षक के डांटने पर भड़के युवकों का पुलिस चौकी में हंगामा, पुलिसकर्मियों से हाथापाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बरेली (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित नारायण नगला…

1 day ago