Advertisement

Categories: home

नगर पंचायत बरखेड़ा में वार्डों मे निर्माण कार्यों मे पुराना रोडा डालकर किया जा निर्माण।

बरखेडा।नगर पंचायत बरखेड़ा के वार्डो मे निर्माण कार्यो मे पुराना रोडा डालकर किया जा निर्माण।जहा सरकार नगर मे विकास कार्य के लिए लाखो रुपए खर्च का भारी-भरकम बजट दे रही तो वही ठेकेदार और ईओ सरकार की पारदर्शीता के मंसूबो पर पानी फैरते हुए नजर आ रहे है। सरकार के द्वारा विकास कार्ये के लिए मिलने वाला भारी भरकम धनराशि अधिशासी अधिकारी लाल चन्द भारती के अनदेखी के चलते पानी की तरह बहाया जा रहा है। नगर पंचायत के द्वारा वार्डो मे निर्माण कार्य मे धंधली की ताजी तस्वीर देखकर खुद अपना हाल ब्याह कर देगी । वही शोसल मीडिया पर भी आए दिन घटिया निर्माण सामग्री के विडिओ वायरल भी हो रहे है। जिसकी बरखेड़ा कस्बा के रहने वाले एक युवक ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। शिकायत मे बताया गया है नगर पंचायत बरखेडा के वार्ड नंबर एक मे नाली मरम्मत और इंटर लाकिंग का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमे नए रोडा की जगह पर पुराना रोडा डालकर गोल माल किया जा रहा है और सरकारी धन को ठिकाने लगाया जा रहा है।लेकिन ईओ की अनदेखी के कारण ज्यादा कमीशन बाजी के चक्कर मे पुराना रोडा डालकर कार्य कराया जा रहा है।गौरतलब हो की नाली निर्माण के दौरान नाली के ऊपर केवल एक ईट लगाकर अपनी कार गुजारी छुपाने के चक्कर मे प्लास्टर कर दिया गया है। नगर पंचायत के लोगो ने वार्ड मे हो रहे घटिया निर्माण का कार्य को शीघ्र ही रुकबाने की मांग उठाई है।और आरोप लगाते हुए बताया है नगर पंचायत के जितने भी वार्डो मे निर्माण कार्य हुए है सब मे भ्रष्टाचार की बू आ रही है।नगर पंचायत के चहेते ठेकेदारो के द्बारा निर्माण कार्य कराए जा रहे है जो मानक विहीन है और निर्माण कार्यो मे धंधली बरती गई है।

वहीं जानकारी करने पर ईओ लाल चन्द भारती ने बताया मै नगर पंचायत मे जानकारी करके बताता हूँ और ये कहते हुए अपना पल्ला झाड़ते लिया।

Express views

Recent Posts

पीलीभीत: नकली सोने पर हॉलमार्क लगाकर बैंकों से लोन लेने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

पीलीभीत। नकली आभूषणों पर असली हॉलमार्क लगाकर बैंकों से गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी…

12 hours ago

हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से 10 एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख

बरखेड़ा । अमखिरिया नहर मार्ग के पास शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बरखेड़ा से…

23 hours ago

पीलीभीत: धनतेरस और दीपावली को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सुकीर्ति माधव ने बाजारों में किया पैदल गश्त

पीलीभीत । धनतेरस और आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

1 day ago

सपा की मासिक बैठक में डॉ पूनम गंगवार ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, पत्रकारों को किया सम्मानित

बरेली। मीरगंज तहसील में हाईवे पर स्थित अनुबिस डिग्री कॉलेज के पास समाजवादी पार्टी कार्यालय…

1 day ago

मुठभेड़ में छिनैती के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली,तमंचे, कारतूस और लूटा गया सामान बरामद

बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान…

1 day ago