Advertisement

Categories: home

मैजिक ने सड़क किनारे खड़ी महिला कोमेरी टक्कर, रिपोर्ट दर्ज।

बरखेड़ा।पुराना अस्पताल पीलीभीत थाना कोतवाली निवासी सुशील वर्मा ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि प्रार्थी की बहिन रीतू देवी पत्नी अभिलाष वर्मा निवासी मो0 आफ़सजान पीलीभीत 16 मार्च को मेरे मित्र रोहित मिश्रा के साथ खंड शिक्षा अधिकारी बरखेड़ा को संविदा पर ज्वाइन करने आई थी जिसके बाद बापस आते हुए 2 बजे पौटा कला जिरौनिया पुलिस चौकी के बीच भट्टा के पास रोहित मिश्रा दूसरी तरफ वायी साइड में स्कूटी खड़ी कर पेशाब करने गये। रीतू देवी स्कूटी के पास खड़ी थी तभी मैजिक के चालक बड़ी तेजी व लापरवाही से चलाता हुआ लाया और रीतू देवी के टक्कर मार कर रौद दिया। गम्भीर अवस्था मे रीतू को इलाज के लिये पीलीभीत ले गया हालत गम्भीर होने पर वहाँ से बरेली रेफर कर दिया बरेली में इलाज चल रहा है।जिंदगी मौत से जूझ रही है रीतू के पैर की तीन जगह से हड्डी टूट गई व दो पसलियां भी टूटी है एवं कंधे की हड्डी फेक्चर हो गई तथा सिर व पूरे शरीर मे चोटे आयी है।पुलिस ने अज्ञात मैजिक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

1 day ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

1 day ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

2 days ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का रामगंगा में हुआ विसर्जन

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…

2 days ago