Advertisement

Categories: home

PM मोदी का बरेली एयरपोर्ट पर चेंजओवर आज,CM योगी का बरेली इंटर काॅलेज के मैदान में कार्यक्रम

बरेली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपराह्न 11.20 बजे बरेली एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां चेंजओवर कर वह रुद्रपुर उत्तराखंड जाएंगे। इसकी वजह से एयरपोर्ट के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और एसपीजी ने डेरा डाल दिया है।
प्रशासनिक अफसरों के मुताबिक प्रधानमंत्री दिल्ली से 10:35 बजे रवाना होंगे। वह 11:20 बजे बरेली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। पांच मिनट के चेंजओवर के बाद 11:25 बजे रुद्रपुर के लिए उड़ान भरेंगे। इसके बाद वापसी में 1:25 बजे बरेली एयरपोर्ट पर पहुंचे और 1.30 बजे यहां से राजस्थान के जयपुर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेंगे।

प्रबुद्ध सम्मेलन में CM योगी बर बरेली इंटर काॅलेज के मैदान पर मंगलवार को प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2:40 बजे पहुंचेंगे।
सीएम के मिनट टू मिनट कार्यक्रम के मुताबिक सीएम 2:15 बजे बदायूं पुलिस लाइन से उड़ान भरकर बरेली पुलिस लाइंस पर 2:35 बजे पहुंचेंगे। 2:40 बजे वह कार्यक्रम स्थल बरेली इंटर कॉलेज के मैदान पर पहुंचेंगे, जहां पर करीब एक घंटे तक प्रबुद्ध सम्मेलन में रहेंगे।
यहां से वह 3:45 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे और हेलीकाॅप्टर से 3:55 बजे त्रिशूल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और यहां से चार बजे लखनऊ के लिए उड़ान भरेंगे।

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

1 day ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

1 day ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

1 day ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का रामगंगा में हुआ विसर्जन

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…

2 days ago