Advertisement

Categories: home

सनसनी: गेंगरेप की घटना से दहला खादर

  • स्कूल से घर लौट रही दलित छात्रा का अपहरण कर गेंगरेप,दो के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज

बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गाँव की दलित नाबालिग छात्रा का स्कूल से घर लौटते समय दो युवकों ने बाईक से अपहरण करके अंजान जगह ले जाकर बारी बारी से गेंगरेप किया ।मामले में पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर गाँव के ही दो युवकों के खिलाफ अपहरण,गेंगरेप,पास्को एक्ट एवं एस सी एस टी एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए विवेचना शुरु कर दी है ।

मिली जानकारी के मुताबिक मीरगंज थाना क्षेत्र के खादर से सटे एक गाँव से हुई एक सनसनी घटना का मामला सामने आया है गाँव निवासी एक व्यक्ति ने स्थानीय थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह जाटव जाति का है और उसकी छोटी बहन एक गांव के स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है विगत 30 मार्च को वह रोजाना की तरह अपने घर से सुबह आठ बजे स्कूल गयी थी स्कूल पहुंचने पर पता चला कि वह बंद है जिस कारण उसकी बहन अपने गाँव वापस लौट रही थी रास्ते में पाखड के पेड के पास गाँव के दो युवक खडे हुए मिले और उसके उपर फब्तियां कसने लगे बहन द्वारा जब विरोध किया गया तो दोनो जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए बोले आज तुझे कही का नहीं छोड़ेंगे और कहते हुए उसकी नाबालिग बहन का मुँह दबाकर बाईक पर बीच में बेठा कर किसी अंजान सुनसान जगह पर ले गये जहाँ दोनों ने उसके साथ बारी बारी से गेंगरेप किया ।हालत बिगड़ने पर दोनो ने उसका ईलाज कराया होश आने पर बहन ने हाथ जोड़ कर घर जाने को कहा तो दोनो ने कही शिकायत नहीं करने की शर्त पर कस्बे के एक चौराहे पर छोड कर फरार हो गये ।किसी तरह घर पहुँच कर छात्रा ने सारा किस्सा अपने परिजनों को बताया तब भाई ने थाने पहुँचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी जिस पर पुलिस ने गांव के हमेंद्र कुमार पुत्र महेन्द्र पाल और वेद प्रकाश पुत्र मोहन स्वरुप के खिलाफ गेंगरेप,अपहरण,पास्को एक्ट और एस सी एस टी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है ।

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

1 day ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

1 day ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

1 day ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का रामगंगा में हुआ विसर्जन

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…

2 days ago