Advertisement

home

पीलीभीत: CM योगी की हुंकार, बोले PM मोदी का विजन सबका साथ सबका विश्वास

  • CM बोले चुनाव फैमिली फर्स्ट बनाम नेशन फर्स्ट का

पीलीभीत।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज के मैदान पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित किया। भाषण की शुरुआत भारत माता की जय और वंदे मातरम से करने के साथ ही मुख्यमंत्री ने पीलीभीत की विशेषताओं का भी जिक्र किया।

प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये चुनाव फैमिली फर्स्ट बनाम नेशन फर्स्ट का है। एक ओर परिवारवादी पार्टियां हैं तो दूसरी ओर राष्ट्रवादी शक्तियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन सबका साथ सबका विश्वास है। परिवारवादी सत्ता में आएंगे तो माफिया राज लाएंगे। दंगा और कर्फ्यू लाएंगे। सीएम योगी ने कहा कि दूसरी ओर तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी सरकार महज तीन साल के भीतर विश्व में भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का काम करेंगे। भारत के विकसित राष्ट्र बनने का सपना साकार होगा।
सीएम योगी बोले कि हमारी पीढ़ी ने बदलते भारत को देखा है। पहले अविश्वास अराजकता देश के बारे में सोच का अभाव था।

विभिन्न देशों में रहने वाले भारतीय करते हैं गर्व

सीएम योगी ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा। दुनिया के विभिन्न देशों में रहने वाले भारतीय गर्व करते हैं कि वे उस देश के रहने वाले हैं, जहां प्रधानमंत्री मोदी हैं। कश्मीर से उग्रवाद और पूर्वोत्तर से अलगाववाद समाप्त हो चुका है। बेटियां न सिर्फ सुरक्षित हैं बल्कि फाइटर पायलट बन रही हैं। बदलते भारत की तस्वीर साफ तौर पर सभी देख रहे हैं। यूपी में अपराधी, माफिया पस्त, प्रदेश दंगा मुक्त हो चुका है। जो कार्य कभी नहीं हुआ, वह धरातल पर दिखाई दे रहा है। सुरक्षा, समृद्धि और सम्मान का वातावरण है। कर्फ्यू नहीं , अब धूमधाम से कांवड़ यात्रा निकलती है। देश विकास की नई यात्रा पर लगातार आगे बढ़ रहा है।

CM बोले-सबका साथ सबका विकास
मुख्यमंत्री ने सड़क, रेलवे, स्वास्थ्य, उद्योग, पर्यटन आदि के क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को गिनाया। बोले-सबका साथ सबका विकास, सबको लाभ लेकिन तुष्टिकरण किसी का नहीं। पहले चेहरा देखकर योजनाओं का लाभ मिलता था, अब हर पात्र को मिल रहा। उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से आह्वान किया कि पांच सौ साल बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का सपना पूरा हुआ है। विकास के रास्ते पर दौड़ने वाली मोदी की सरकार को फिर से बनवाने के लिए जनमत तैयार करें।

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

1 day ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

1 day ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

1 day ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का रामगंगा में हुआ विसर्जन

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…

2 days ago