Advertisement

Categories: home

देश को विकास पथ पर अग्रसर करना यह मोदी की गारंटी:CM योगी

@desk:बरेली इंटर कॉलेज मैदान में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले बरेली आया था। कई विकास कार्य की सौगात दी थी। देश में चहुओंर एक आवाज गूंज रही है। फिर एक बार मोदी सरकार। इसके पीछे एक कारण है। पीएम मोदी ने 10 वर्ष विकास कार्य किया। सुरक्षा, निवेश, आजीविका दिलाई। आस्था का सम्मान किया, देश की छवि को वैश्विक मंच पर पहुंचाया।

उन्होंने कहा कि किसी ने हमारे लिए कुछ किया है तो अवसर आने पर कृतज्ञता ज्ञापित करना चाहिए। एयर एनेक्टिविटी बेहतर हुई। आईआईटी, एम्स है। घर जल समेत कई कल्याणकारी योजना, कृषि सिंचाई योजना, बीमा योजना, किसान सम्मान निधि, पीएम विश्वकर्मा, स्टार्टअप आदि योजना समेत महिला कल्याण की कई योजनाए देखने को मिल रही हैं, उन्हीं सब को देखते हुए अब कृतज्ञता ज्ञापित करने का समय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि फैमिली फर्स्ट की बात करने वालों ने विकास अवरूद्ध किया था। एक तरफ माफिया राज को प्रश्रय देने वाले, भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले, तुष्टिकरण के नाम पर चेहरा देखकर योजना का लाभ देने वाले हैं। दूसरी ओर विकास, सुरक्षा, भ्रष्टाचार समाप्त करने, वन नेशन समेत अन्य संकल्प के साथ मोदी देश को बढ़ा रहे हैं। देश को विकास पथ पर अग्रसर करना यह मोदी की गारंटी है। रामलला के मंदिर को स्थापित करना मोदी की गारंटी है। सुरक्षा के साथ समृद्धि दी है। बीती सरकार कर्फ्यू लगाती थी, हम कांवड़ यात्रा निकलवाते हैं।

Express views

Recent Posts

भाजपा ने की नए ज़िलाध्यक्षों की घोषणा,पीलीभीत समेत 11 जिलों को मिले नए जिलाध्यक्ष

लखनऊ: आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में…

4 hours ago

R.C.L.M. कॉन्वेंट स्कूल में जी.के. क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, लायंस टीम रही विजेता

बरखेड़ा।नगर स्थित R.C.L.M. कॉन्वेंट स्कूल में ज्ञानवर्धक वातावरण के बीच जी.के. क्विज प्रतियोगिता का आयोजन…

5 hours ago

कचहरी रोड पर जाम से मिलेगी राहत, बड़े वाहनों की एंट्री हुई बंद

बरेली बार एसोसिएशन की पहल लाई रंग बरेली। कचहरी रोड पर लंबे समय से लगने…

17 hours ago

कड़ी सुरक्षा में गांव पहुंचा मृत कैदी का शव, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

बरखेड़ा। पांच दिन पूर्व जेल में उपचार के दौरान मृत कैदी सर्वेश का शव मंगलवार…

2 days ago

ट्रेन से कटकर युवती की हुई दर्दनाक मौत

बरेली ।शनिवार देर रात फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में धनेटा फाटक के पास एक दर्दनाक…

3 days ago

झुमका तिराहे पर रोलर की टक्कर से पति की हुई मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

बरेली । नेशनल हाईवे पर झुमका तिहारी के पास रोड पर कार्य कर रहे रोलर…

5 days ago