Advertisement

home

बिल्डर एवं कांट्रैक्टर रमेश गंगवार के ठिकानों पर आईटी रेड,बड़े अफसरों और नेताओं से याराना गांठकर साम्राज्य खड़ा करने की आशंका

बरेली।सत्या साईं बिल्डर के सीएमडी और यूपी के बड़े कांट्रैक्टर में शुमार रमेश गंगवार इनकम टैक्स के रडार पर। बुधवार को हुई छापेमारी। सूत्रों के मुताबिक सत्तारूढ़ पार्टी के बड़े नेताओं और आला अफसरों में है रमेश का उठना-बैठना।

बरेली के बड़े बिल्डरों में शुमार और देश के कई राज्यों में कांट्रैक्टर रमेश गंगवार के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड पड़ने से हड़कंप मच गया है।इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड बिल्डर रमेश गंगवार के प्रेम नगर स्थित सत्या साईं बिल्डर के दफ्तर और अन्य कई स्थानों पर पड़ने की चर्चाएं हैं। बताया जाता है कि बिल्डर रमेश गंगवार पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह छापेमार कार्रवाई हुई है।बिल्डर रमेश गंगवार कुछ सालों से बरेली की गरीब लड़कियों के कन्यादान कराने के नाम पर सुर्खियों में रहे हैं। इसके अलावा उन्हें बरेली में एक कद्दावर भाजपा नेता का करीबी माना जाता है। माना जाता है कि रमेश ने बड़े आईएएस अफसरों और भाजपा के बड़े नेताओं से याराना गांठकर हज़ारों करोड़ साम्राज्य खड़ा किया है।हाल ही में 3 मार्च को रमेश ने 251 गरीब कन्याओं का कन्यादान कर करोड़ों रुपए खर्च किए थे। इससे पहले भी बिल्डर रमेश 6 बार 251 लड़कियों का सामूहिक विवाह करा चुके हैं। बुधवार को अचानक उनके घर और दफ्तरों पर इनकम टैक्स की रेड पड़ने से शहर के उद्योगपतियों में खलबली मच गई।इनकम टैक्स के सूत्रों का कहना है कि छापेमारी कर दस्तावेजों को इकट्ठा किया जा रहा है। इसके बाद ही कुछ औपचारिक सूचना तलाशी जा रही है।

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

1 day ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

1 day ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

1 day ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का रामगंगा में हुआ विसर्जन

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…

2 days ago