Advertisement

home

बांके से प्रहार कर नाबालिक को घायल किया।

बरखेड़ा। काजरबोझी गांव में नाबालिक को बाके से प्रहार कर घायल किया। काजरबोझी निवासी दोदराम पुत्र ज्वाला प्रसाद ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मेरा 17 वर्षीय पुत्र विकास कुमार दिनांक 30 मार्च 24 को शाम अपने परिवार के बीच तख्त पर बैठा हुआ था।तभी गांव के भानू प्रताप पुत्र मोहनलाल ने मेरे पुत्र विकास की गर्दन पर दो तीन बार ताबड़ तोड़ बाके से प्रहार किया जिससे वह खून से लथपथ हो गया परिवार के लोगो से आने के पहले भानू प्रसाद फरार हो गया।मेरे पुत्र के गहरी चोट आने के कारण अत्याधिक परेशान हूँ कार्यवाही करने की कृपा करें।पुलिस ने वादी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

Express views

Recent Posts

पीलीभीत: नकली सोने पर हॉलमार्क लगाकर बैंकों से लोन लेने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

पीलीभीत। नकली आभूषणों पर असली हॉलमार्क लगाकर बैंकों से गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी…

11 hours ago

हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से 10 एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख

बरखेड़ा । अमखिरिया नहर मार्ग के पास शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बरखेड़ा से…

22 hours ago

पीलीभीत: धनतेरस और दीपावली को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सुकीर्ति माधव ने बाजारों में किया पैदल गश्त

पीलीभीत । धनतेरस और आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

1 day ago

सपा की मासिक बैठक में डॉ पूनम गंगवार ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, पत्रकारों को किया सम्मानित

बरेली। मीरगंज तहसील में हाईवे पर स्थित अनुबिस डिग्री कॉलेज के पास समाजवादी पार्टी कार्यालय…

1 day ago

मुठभेड़ में छिनैती के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली,तमंचे, कारतूस और लूटा गया सामान बरामद

बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान…

1 day ago