Advertisement

home

पीलीभीत:सपा प्रत्याशी बोले- वरुण गांधी लड़ें तो छोड़ देंगे सीट,बाद में अपने बयान से पलटे

पीलीभीत।लोकसभा सीट से सपा के प्रत्याशी घोषित किए गए पूर्व राज्यमंत्री भगवत सरन गंगवार का बृहस्पतिवार को चौंकाने वाला वीडियो सामने आया। इसमें वह मीडिया से बात करते हुए भाजपा नेता वरुण गांधी को लेकर काफी भावात्मक नजर आए। उन्होंने कहा कि वरुण गांधी बड़े नेता हैं।

अगर सपा मुखिया उन्हें पीलीभीत से चुनाव लड़ाना चाहेंगे तो वह बिना किसी से कुछ कहे अपनी दावेदारी छोड़ देंगे। बयान वायरल हुआ तो कुछ देर बाद भगवत सरन ने वीडियो में कही जा रही बात से इन्कार कर दिया। कहा कि, उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा।
नवाबगंज के अहमदाबाद गांव निवासी भगवत सरन गंगवार सपा के कद्दावर नेता हैं और राज्यमंत्री रह चुके हैं। पार्टी ने उन्हें इस बार पीलीभीत लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है।

बुधवार को टिकट घोषित होने के बाद बृहस्पतिवार को मीडिया के सवालों पर कहा कि, वह स्वभाव से राजनैतिक कम बल्कि आध्यात्मिक ज्यादा हैं। उनके गुरु ने कह रखा है कि परेशान लोगों की मदद करना। इसीलिए कोई उनका व्यक्तिगत विरोधी नहीं है।

इसी बातचीत में वह वरुण गांधी की तारीफ भी कर बैठे। कह गए कि वरुण ही नहीं बल्कि उनकी बहन प्रियंका गांधी या भाई राहुल गांधी भी सपा मुखिया से अनुरोध करेंगे तो उन्हें पीलीभीत सीट छोड़ने में कोई गुरेज नहीं होगा। बाद में उन्होंने बयान से किनारा कर लिया। कहा कि, उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा।

Express views

Recent Posts

बरेली:सिल्वर जुबली पर यादों के सागर में डूबे बरेली कॉलेज के मासकॉम छात्र, 25 साल बाद हुआ खास मिलन

बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार  विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…

1 day ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

1 day ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

2 days ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

2 days ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago