Advertisement

home

पीलीभीत:सपा ने पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार को दिया टिकट,दो बार के BJP विधायक रह चुके हैं ‘श्री गंगवार’

@desk।पीलीभीत बहेड़ी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने भगवत सरन गंगवार को अपना प्रत्याशी बनाया है. भगवत सरन गंगवार 1991 व 1993 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर बरेली की नबाबगंज विधानसभा से विधानसभा का चुनाव भी लड़कर दोनों बार जीत हासिल की है. उसके बाद भगवत सरन गंगवार को 1996 के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा.

चुनाव में हार मिलने के बाद भगवत सरण ने 2002 में भाजपा से अपना मोह भंग कर समाजवादी पार्टी में सदस्यता ग्रहण कर सपा के टिकट पर 2002, उसके बाद 2007 फिर 2012 में समाजवादी पार्टी से विजय पताका लहराकर लगातार तीन बार विधायक रहे. 2012 की सपा सरकार में भगवत सरन को स्वतंत्र प्रभार मंत्री भी बनाया गया. उसके बाद 2017, 2022 के विधानसभा चुनाव में भगवत सरन को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा था, और भाजपा ने यहां से अपना परचम लहराते हुए सपा के भगवत सरन को चुनाव हराया.

भगवत शरण गंगवार 2019 के लोकसभा चुनाव में भी बरेली से लोकसभा सीट पर चुनाव लड़े और चार लाख वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे. कुर्मी समाज के बरेली मंडल में अच्छी पकड़ रखने वाले भगवत सरन गंगवार को पीलीभीत पहली लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने भरोसा जताते हुए अपना उम्मीदवार बनाया है.

भगवत सरन गंगवार को चुनावी मैदान में उतारे जाने के को लेकर सियासी चर्चाएं अब तेज हो चली है. इस बार पीलीभीत बहेड़ी लोकसभा सीट जिसे वरुण मेनका का गढ़ कहा जाता है इस बार कुर्मी बाहुल्य क्षेत्र में इस लोकसभा सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा. क्योंकि वरुण गांधी के प्रतिनिधि ने उनका नामांकन पत्र ले लिया है और भाजपा ने अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा अभी नही की है ऐसे में वरुण गांधी यदि निर्दलीय चुनाव लड़ते हैं तो मुकाबले भारतीय जनता पार्टी समाजवादी पार्टी बसपा और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में वरुण गांधी के सामने दिलचस्प लड़ाई देखने को मिलेगी.

Express views

Recent Posts

बरेली:सिल्वर जुबली पर यादों के सागर में डूबे बरेली कॉलेज के मासकॉम छात्र, 25 साल बाद हुआ खास मिलन

बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार  विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…

1 day ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

1 day ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

2 days ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

2 days ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago