बरेली। भ्रष्टाचार निवारण संगठन टीम ने बाल कल्याण समिति के जिला कोऑर्डिनेटर को 5000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है कोऑर्डिनेटर ने एक मुकदमे में पूरे परिवार को जेल भेजने की धमकी देकर 25000 रुपये मांग की थी। फिलहाल आरोपी जिला कोऑर्डिनेटर सौरभ गंगवार और उसकी सहयोगी रिया के खिलाफ कोतवाली में गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
बरेली में इज्जत नगर थाना क्षेत्र अहलादपुर गांव निवासी संतोष साहू की नाबालिक लड़की का एक युवक ने अपहरण कर लिया था जिसके बाद पुलिस ने लड़की को बरामद कर चाइल्डलाइन के सामने पेश किया। जहां से नाबालिक लड़की को उनके सुपुर्द कर दिया गया था। इसके बाद संतोष साहू ने अपनी बेटी की शादी कर दी। बताया जा रहा है कि शादी के वक्त लड़की की उम्र 03 महीने कम थी।
गांव के कुछ लोगों ने इसकी शिकायत बाल कल्याण समिति में कर दी ,जहां आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी नाबालिक बेटी की शादी कर दी है। नाबालिक बेटी की शादी की शिकायत मिलने के बाद बाल कल्याण समिति जिला कोऑर्डिनेटर सौरव गंगवार अपनी सहयोगी रिया के साथ उनके घर पहुंचे आरोप है कि बाल कल्याण समिति जिला कोऑर्डिनेटर सौरभ गंगवार और रिया ने नाबालिक बेटी की शादी करने के जुर्म में पूरे परिवार को जेल भेजने की धमकी देते हुए रिश्वत की मांग थी।
भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने थाना कोतवाली बरेली में मामला दर्ज कराया है।
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा नत्थू में सांप के काटने से एक ग्रामीण की इलाज…
बरखेड़ा (पीलीभीत)। थाना बरखेड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम आमडार में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद…
तहसीलदार और सीओ ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए…
बचाने पहुंची बहन और पड़ोसी महिला को भी लगे करंट के झटके, जिला अस्पताल रेफर…
विनोद देवल@express views पूरनपुर (पीलीभीत)। स्थानीय नगर के छीना पैलेस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा…