Advertisement

home

QR स्कैन पर ले सारी जानकारी, DM की मतदाताओं के लिए बड़ी पहल

  • Play Store से myboothbareilly ऐप को डाउनलोड करें

बरेली : लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में मतदाताओं के प्रतिभाग को बढ़ाने हेतु ज़िलाधिकारी बरेली रविंद्र कुमार के के सतत् प्रयास से एक मोबाइल एप्लीकेशन myboothBareilly बनाई गई है, जिसमें मतदाताओं की सुविधा हेतु कई फैसिलिटी दी गई है ।

बरेली जनपद में आने वाले तीन लोक सभा क्षेत्र, 24-आंवला, 25-बरेली व 26- पीलीभीत के बहेड़ी क्षेत्र के मतदान बूथ के लोकेशन, संबंधित BLO के बारे में जानकारी, मतदान की तिथि और मतदान के दिन बूथ पर क़तार में लगे लोगों की संख्या जानी जा सकती हैl इस एप्लीकेशन में गूगल मैप की सहायता से बूथ तक पहुंचने का मार्ग दर्शाने की भी सुविधा है l मतदान के दिन किसी भी समय पर लाइन में खड़े मतदाताओं की संख्या भी इस एप्लीकेशन द्वारा पता लग जाएगी, जिससे मतदाता अपनी सुविधा के अनुसार वोट डालने जा सकते हैं और बिना लंबी प्रतीक्षा किए वोट डालकर तुरंत वापस आ सकते हैं।
ज़िलाधिकारी ने कहा कि जनपद के अधिकतर क्षेत्रों में मतदान 7 मई 2024 को है, जब अन्य वर्षों की तरह इस वर्ष भी मई में कड़ाके की धूप और काफ़ी गर्मी रहने की संभावना है। वैसे गर्म मौसम में मतदाता विशेषकर शहरी क्षेत्र के मतदाता बूथ पर ज़्यादा समय प्रतीक्षा नहीं करना चाहते हैं और यही सोचकर वोट डालने नहीं आते हैं।
ऐसे तो ज़िला प्रशासन द्वारा हरेक बूथ पर शेड की व्यवस्था की गई है लेकिन उसके अलावा अब इस ऐप के माध्यम से अब मतदाता को यह पता लग जाएगा कि उनके बूथ पर मतदान के दिन उस समय कितने लोग वोट देने के लिए क़तार में खड़े हैं । जिससे मतदातागण अपनी सुविधानुसार उस समय घर से निकलेंगे, जब बूथ पर लंबी क़तार ख़त्म हो जाएगी। कोई अन्य सूचना के लिये या शंका होने पर ऐप में दिये गये BLO के मोबाइल नंबर पर फ़ोन करके पूछ लेंगे। इससे मतदान में अवश्य ही मतदाता का प्रतिभाग बढ़ेगा।
इस ऐप के डेटाबेस में जनपद के समस्त 3492 बूथ के विधान सभा वार विवरण जैसे बूथ संख्या और नाम, बूथ का अक्षांश-देशांतर में लोकेशन, बूथ के BLO के नाम और मोबाइल नंबर आदि फीड किए गए हैं, जिससे मतदाताओं को सही जानकारी मिल सके ।
कृपया गूगल प्ले स्टोर से myboothbareilly मोबाइल ऐप को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें :- https://play.google.com/store/apps/details?id=in.mybooth.bareillyCity
अगर आपको इस ऐप के प्रयोग का तरीका जानना है तो इस YouTube लिंक पर क्लिक करें :-

Express views

Recent Posts

पीलीभीत: बेटी को फोन पर अश्लील बातें कर परेशान करने का आरोप, डरी सहमी छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा, दी तहरीर

रिपोर्ट:विनय सक्सेना पीलीभीत। जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र में एक सिरफिरे युवक द्वारा नाबालिग छात्रा…

19 hours ago

बरखेड़ा:नगर पंचायत की बड़ी लापरवाही,नाले की सरिया युवक के पैर के आर-पार, आधे घंटे तक तड़पता रहा युवक

बरखेड़ा (पीलीभीत)। नगर पंचायत बरखेड़ा की कार्यप्रणाली और अधूरे पड़े निर्माण कार्य एक बार फिर…

2 days ago

पीलीभीत पुलिस ने 2.15 करोड़ की ड्रग्स भट्टी में जलाकर की खाक

पीलीभीत। जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को एक निर्णायक कार्रवाई…

2 days ago

24 व 25 को होने वाले उर्से ताजुश्शरिया को लेकर बैठक

समस्त संबंधित विभाग समय से व्यवस्थाओं को करें पूर्ण : DM बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह…

2 days ago

बरेली:  एक्शन में DM जिला पूर्ति कार्यालय और जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह गुरुवार को अचानक एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने जिला अस्पताल और…

2 days ago

पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। बुधवार को नेशनल हाइवे के झुमका चौराहे पर अनियंत्रित पिकअप की टक्कर…

4 days ago