Advertisement

home

पीएम मोदी की जनसभा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में, मार्गों का हुआ रूट डायवर्जन।

 

पीलीभीत। मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा होगी, इसको लेकर की जा रही तैयारियां लगभग अंतिम चरण में हैं। सैकड़ों की संख्‍या में जवानों की तैनाती कर दी गई है। कई अफसर सुरक्षा और व्‍यवस्‍था बनाने में लगे हुए हैं। जिले की पुलिस फोर्स के अलावा कई अन्य जनपदों की पुलिस, एसपीजी, पैरा मिलिट्री, पीएसी फोर्स चप्पे चप्पे पर तैनात है।

लोकसभा चुनाव 2024 में पीलीभीत-बहेड़ी हॉट सीट बन गई है।भाजपा ने अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है।

नरेन्‍द्र मोदी मंगलवार को सुबह नौ बजे पीलीभीत संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार जितिन प्रसाद के समर्थन में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। आपको बता दे कि पीलीभीत के टनकपुर रोड स्थित ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज ग्राउंड में आयोजित इस जनसभा को लेकर अधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि लगभग पांच हजार जवान जनसभा में सुरक्षा की कमान संभालेंगे। वहीं प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कई राजपत्रित अधिकारी, निरीक्षक, उपनिरीक्षक, सैकड़ों पुरुष और महिला कांस्टेबल, कई कंपनी पीएसी सहित कई अर्द्ध सैनिक बलों के जवान भी तैनात रहेंगे। वहीं कई मार्ग का डायवर्जन किया गया है।

न्यूरिया-पूरनपुर मार्ग को जोड़ने वाला रुट डायवर्जन
न्यूरिया से पूरनपुर को जाने वाले वाहन ग्राम बिथरा बाईपास से मेथी सैदुल्लागंज नहर के किनारे वाले रोड से होते हुए कल्यानपुर नौगवां चौराहा से रिछोला चौकी से माला होकर गजरौला से पूरनपुर को जाएंगे।

पूरनपुर-न्यूरिया मार्ग को जोड़ने वाला रूट डायवर्जन
पूरनपुर तथा लखीमपुर से न्यूरिया, टनकपुर आदि को जाने वाले वाहन भी गजरौला से माला होते हुए रिछोला चौकी से कल्यानपुर नौगवां नाहरके किनारे वाले रोड से होकर मेथी सैदुल्लागंज से ग्राम बिथरा होते हुए गुजरेंगे।

मझोला- बरेली मार्ग को जोड़ने वाला रुट डायवर्जन
मझोला और खटीमा से बरेली की तरफ जाने वाले वाहन बिरहनी चौकी होते हुए सितारगंज, अमरिया, जहानाबाद होते हुए ललौरीखेड़ा बाईपास से बरेली रोड को जाएंगे। बरेली से मझोला और खटीमा को जाने वाले वाहन भी ललौरीखेड़ा बाईपास से जहानाबाद, अमरिया, सितारगंज, बिरहनी चौकी होते हुए मझोला और खटीमा को जा सकेंगे।

बरेली-पूरनपुर आवागमन करने वालों के लिए रुट डायवर्जन
बरेली से पूरनपुर को जाने वाले वाहन नवाबगंज से बरखेड़ा, गजरौला होते हुए पूरनपुर को जाएंगे। इसी तरह पूरनपुर से बरेली को जाने के लिए गजरौला, बरखेड़ा, नवाबगंज वाले रुट का सहारा लेना होगा।

पीलीभीत सिटी रुट डायवर्जन
ईदगाह तिराहे से एकता सरोवर होते हुए बरेली दरबाजा से बड़ा गुरुद्वारा होकर कोतवाली, खकरा चौकी से धनकुना चौकी होते हुए न्यूरिया-टनकपुर मार्ग को जा सकेंगे। यह ही रूट न्यूरिया-टनकपुर मार्ग से सिटी में आने का रहेगा।

स्टेशन , छतरी चौराहा की तरफ आने -जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्जन
स्टेशन और छतरी चौराहे की तरफ आने जाने वाले वाहन गन्ना तिराहा, वैभव डाइग्नोस्टिक सेंटर वाली गली से माधोटांडा रेलवे क्रासिंग से अलीगंज रोड, विलगवां क्रासिंग, संजय रॉयल पार्क होते हुए अपने ठिकाने तक पहुंच सकेंगे।

पीलीभीत शहर के इन मार्गों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा आवागमन
1-आवास विकास से नकटादाना व विद्यामन्दिर चौराहे की तरफ जाने वाले वाहन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेंगे।
2-बिजली घर तिराहे से ठेका चौकी की तरफ आने वाले वाहन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगे।
3-सुनगढी चौराहा से गौहनिया चौराहे की तरफ आने वाले वाहन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगें।
4-गन्ना तिराहा से गौहनिया चौराहे की तरफ आने वाले वाहन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगें।
5-वाले मियां की मजार से नकटादाना चौराहा की तरफ आने वाले वाहन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगें।
6-ठेका चौकी से नेहरू पार्क की तरफ आने वाले वाहन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगें।
7-बेनहर स्कूल की तरफ से विद्यामन्दिर चौराहा की तरफ आने वाले वाहन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगें।
8-पुष्प इंटरनेशल स्कूल पास से रेलवे लाइन से सिविल लाइन चौकी की तरफ वाहन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगें। 9-बेनहर गुरुकुल स्कूल से कचहरी की तरफ वाहन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगें।
10-महाकलेश्वर मन्दिर के सामने दियूनीकेसर पुर गांव की तरफ वाहन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगें।

Express views

Recent Posts

लघुशंका करने गए ग्रामीण को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत से परिवार में कोहराम

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा नत्थू में सांप के काटने से एक ग्रामीण की इलाज…

18 hours ago

चोरों का धावा, दो घरों से नकदी,जेवर और मोबाइल समेत लाखों की चोरी

  बरखेड़ा (पीलीभीत)। थाना बरखेड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों…

20 hours ago

दो पक्षों के विवाद के दौरान दूसरे के घर में घुसने का आरोप, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच

 बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम आमडार में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद…

20 hours ago

थाना समाधान दिवस में छह शिकायतें पहुंचीं, तीन मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण

तहसीलदार और सीओ ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए…

2 days ago

छत पर कपड़े सुखाने गई बीए छात्रा हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई, गंभीर रूप से झुलसी

बचाने पहुंची बहन और पड़ोसी महिला को भी लगे करंट के झटके, जिला अस्पताल रेफर…

2 days ago

भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित, प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में भरी ऊर्जा

विनोद देवल@express views पूरनपुर (पीलीभीत)। स्थानीय नगर के छीना पैलेस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा…

2 days ago