Advertisement

home

नहर कटने से तैयार गेंहू की सैकड़ो एकड़ फसल डूब गई

 

बरखेड़ा।नहर कटने से सैकड़ो एकड़ तैयार गेंहू एवम गन्ने की तैयार हो रही फसल जलमग्न।सिचाई विभाग को तीसरे दिन हुई चिंता।रविवार 7 मार्च की रात ग्राम डढ़िया के निकट गुप्त पुलिया के समीप नहर कटने से तैयार गेंहू की सैकड़ो एकड़ फसल डूब गई।जिससे तीनो गाब के किसानों में भारी रोष है किसानों का कहना है कि एक दो दिन में गेहूं की फसल कटने बाली थी ।जिसमे तीन गांव बरखेड़ा ,डढ़िया रांझे एवम नकटा मुरादाबाद के किसानों की गेंहू की तैयार फसल डूब गयी तथा खेतों में हाल ही में गन्ने की फसल की बुबाई की गई जो पूर्ण रूप से खराब हो गई।सोमवार को पूरे दिन पानी चलता रहा मगर सिचाई विभाग ने कटी नहर को पाटने का कोई प्रयास नही किया ।किसानों के फोन के बाद कल दोपहर बाद नहर को बंद किया गया।कल सोमवार को नकटा के गाब बालो ने एक चकरोड काटा डाला जिससे खेतो न में भर रहे पानी को पास में बह रही नदी में बहाने की कोशिश की।बरखेड़ा निवासी राजेश गंगवार ने बताया कि उनकी 30 बीघा गेंहू की फसल पानी मे डूब कर समाप्त हो गई।बरखेड़ा के अहमदुल्ला,बाबू असलम कुरेशी,
कमलेश शर्मा,बेदप्रकाश ,नेवा राम गंगवार,कमलेश गुप्ता सहित लगभग 30 किसानों की 270 बीघा गेंहू एवम गन्ने की फसल नष्ट हो गई है।
नकटा मुरादाबाद एवम डढ़िया रांझे के गाब के जोगराज गंगवार पातीराम डालचंद रामपाल प्रीतम राम सेवाराम एवं भोजराज सहित दो दर्जन किसानों के लगभग 240 बीघा जमीन की फसल नष्ट हो गई है।
आज मंगलवार को 11 बजे कटी नहर को पाटने का काम सिंचाई विभाग द्वारा शुरू किया गया।

Express views

Recent Posts

पीलीभीत: नकली सोने पर हॉलमार्क लगाकर बैंकों से लोन लेने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

पीलीभीत। नकली आभूषणों पर असली हॉलमार्क लगाकर बैंकों से गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी…

11 hours ago

हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से 10 एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख

बरखेड़ा । अमखिरिया नहर मार्ग के पास शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बरखेड़ा से…

22 hours ago

पीलीभीत: धनतेरस और दीपावली को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सुकीर्ति माधव ने बाजारों में किया पैदल गश्त

पीलीभीत । धनतेरस और आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

1 day ago

सपा की मासिक बैठक में डॉ पूनम गंगवार ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, पत्रकारों को किया सम्मानित

बरेली। मीरगंज तहसील में हाईवे पर स्थित अनुबिस डिग्री कॉलेज के पास समाजवादी पार्टी कार्यालय…

1 day ago

मुठभेड़ में छिनैती के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली,तमंचे, कारतूस और लूटा गया सामान बरामद

बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान…

1 day ago