Advertisement

home

पत्नी और सास से तंग युवक ने लाइव आकर पीया जहर, हुई मौत

पीलीभीत। पत्नी और सास से तंग आकर युवक ने लाइव आकर जहर पीकर मौत को गले लगा लिया। मरने से पहले वीडियो बनाकर दोनो को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया । दिल को झकझोर देने वाली घटना का हर कोई दुख जता रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय सौरभ मिश्रा ने मंगलवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उसने एक वीडियो बनाया। जिसमें वह कहता है कि मैं जहर खाने जा रहा हूं। मेरी मौत की वजह मेरी पत्नी और ससुराल वाले हैं।
सल्फास का पैकेट दिखाते हुए सौरभ कहता है कि मेरे मरने के बाद मेरी पत्नी को एक भी रुपया न दिया जाए। और न ही मेरे घर में रखा जाए। क्योंकि मेरी पत्नी और सास ने मेरी जिंदगी खराब कर दी। इस परेशान जिंदगी से आजाद होना चाहता हूं। पत्नी मुझसे और मेरी मां लड़ती है। इसे मेरा मोबाइल फोन भी नहीं दिया जाए। वह डिस्पोजल में सल्फास डालते दिखाई देता है और पानी मिलाकर पी जाता है। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

Express views

Recent Posts

पीलीभीत: नकली सोने पर हॉलमार्क लगाकर बैंकों से लोन लेने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

पीलीभीत। नकली आभूषणों पर असली हॉलमार्क लगाकर बैंकों से गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी…

9 hours ago

हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से 10 एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख

बरखेड़ा । अमखिरिया नहर मार्ग के पास शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बरखेड़ा से…

21 hours ago

पीलीभीत: धनतेरस और दीपावली को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सुकीर्ति माधव ने बाजारों में किया पैदल गश्त

पीलीभीत । धनतेरस और आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

1 day ago

सपा की मासिक बैठक में डॉ पूनम गंगवार ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, पत्रकारों को किया सम्मानित

बरेली। मीरगंज तहसील में हाईवे पर स्थित अनुबिस डिग्री कॉलेज के पास समाजवादी पार्टी कार्यालय…

1 day ago

मुठभेड़ में छिनैती के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली,तमंचे, कारतूस और लूटा गया सामान बरामद

बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान…

1 day ago