Advertisement

home

न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज।

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र पूरनपुर गांव पिपरिया दुलई निवासी ब्रजेन्द्र शुक्ला पुत्र अवधेश शुक्ला ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि 2 मार्च 24 को अपनी भाभी विनीता व बच्चों के साथ भाभी के चचेरे भाई की शादी में कार से बीसलपुर जा रहे थे तभी बरखेड़ा कस्बे के आगे ज्ञान प्रकाश वाजपई व दो अन्य लोग प्रार्थी की कार को ओवरटेक कर कार को रोक लिया और प्रार्थी को कार से खींच लिया और माँ बहिन की गन्दी गन्दी गालियां देने लगे और बोले कि अपनी बहिन नेहा से मकान खाली करवा दे।नही तो तुझे व तेरी बहिन को जान से मरवा देंगे। भाभी ने गाली देने का बिरोध किया तभी उक्त लोग भाभी को गाली गलौज करने लगे तथा दो अन्य लोगो ने प्रार्थी के हाथ पकड़ लिये तथा ज्ञान प्रकाश ने जान से मारने की नीयत से गले मे पड़े मफरल से गला दबा दिया जिससे प्रार्थी बेहोश हो गया।भाभी के शोर अड़ोस पड़ोस के खेत पर काम कर रहे लोग आ गए।जिन्होंने मुँह पर पानी डाला थोड़ी देर बाद होश आ गया घटना की रिपोर्ट लिखाने बरखेड़ा थाने गया किन्तु रिपोर्ट नही लिखी।पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर ज्ञान प्रकाश व दो अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

Express views

Recent Posts

बरेली में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आगाज़, 15 जून से स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू होगा ‘योग सप्ताह’

बरेली। "स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है" इसी संदेश को जन-जन…

4 hours ago

पति से छुटकारा पाने को पत्नी ने पति पर लगाया मासूम पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोप,जांच में शिकायत झूठी निकली।

बरखेड़ा। एक महिला ने अपने पति पर तीन वर्षीय मासूम पुत्री के साथ दुष्कर्म करने…

1 day ago

विधायक विवेक वर्मा ने बुजुर्गों को कराया भोजन, लिया आशीर्वाद

बरखेड़ा।बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा तथा व्यापार फैंस क्लब बीसलपुर के द्वारा आज  शुक्रवार को दोपहर वृद्धाश्रम…

1 day ago

320 किलो डोडा पोस्त के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई

  बरेली (फतेहगंज पश्चिमी)। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 day ago

मामूली विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल

​बरखेड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना बरखेड़ा क्षेत्र में एक युवक को लाठी-डंडों से बेरहमी…

1 day ago

रोहिलखंड बस चालक की मौत पर फूटा ड्राइवरों का गुस्सा, किया चक्का जाम

बरेली।रोहिलखंड क्षेत्र के बस चालक प्रमोद यादव की मृत्यु के बाद चालक समुदाय में भारी…

2 days ago