पीलीभीत । पीलीभीत- बहेड़ी लोकसभा चुनाव 2024 जहां जनता बाहरी प्रत्याशी को लेकर असमंजस में दिख रही है वहीं अब भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद के रवैये को लेकर भाजपा के दर्जनों पार्षदों ने नाराज होकर चुनाव न लडाने का फैसला लिया है। पार्षदों को कहना है कि जितिन प्रसाद की ओर से हमें कोई सम्मान नहीं मिल रहा है।जिसके चलते हम वोट तो करेंगे लेकिन चुनाव में किस तरह का सहयोग नहीं करेंगे।
एक पार्षद के आवास पर हुई बैठक में पार्षदों ने आरोप लगाते हुए कहा कि जितिन प्रसाद किसी भी पार्षद को नहीं पहचानते और न ही सम्मान देते है पार्षदों ने कहा कि चुनाव पर पूरी तरह से बाहरी लोगों का कब्जा है।
विदित हो,पीलीभीत से वर्तमान सांसद वरुण गांधी का टिकट काटकर योगी सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद को यहां से उम्मीदवार बनाया है। पीलीभीत में प्रथम चरण यानी 19 अप्रैल को मतदान होने जा रहा है, वहीं आज अचानक पार्षदों की नाराजगी चुनाव पर भारी पड़ती नजर आ रही है।
बरेली। "स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है" इसी संदेश को जन-जन…
बरखेड़ा। एक महिला ने अपने पति पर तीन वर्षीय मासूम पुत्री के साथ दुष्कर्म करने…
बरखेड़ा।बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा तथा व्यापार फैंस क्लब बीसलपुर के द्वारा आज शुक्रवार को दोपहर वृद्धाश्रम…
बरेली (फतेहगंज पश्चिमी)। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
बरखेड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना बरखेड़ा क्षेत्र में एक युवक को लाठी-डंडों से बेरहमी…
बरेली।रोहिलखंड क्षेत्र के बस चालक प्रमोद यादव की मृत्यु के बाद चालक समुदाय में भारी…