बरखेड़ा।खुशियों और आपसी भाईचारे का त्योहार ईद-उल-फितर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वही बरखेड़ा जामा मस्जिद के इमाम मौलाना हिसामुद्दीन कारी ने नवाज अदा कराई।पर्व को लेकर जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचल में उत्साह का मौहल रहा। ईद की नमाज के लिए जिले भर के मस्जिदों को सजाया गया था। ईद पर आज मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपनी सुविधा के अनुसार मस्जिदों व ईदगाहों में पहुंचकर नमाज अदा की। नगर के मस्जिदो में नमाज अदा करने विशेष प्रबंध किया गया था।शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने कुछ दिन पहले ही शांति समिति की बैठक लेकर समाज के प्रमुख लोगों को समझाइश दे दी थी।आज नगर के सभी चौक-चौरहों में पुलिस के जवान तैनात रहे।रमजान के पाक माह में मुस्लिम समुदाय द्वारा रोजा रखने के बाद चांद का दीदार होने पर ईद मनाते हैं। रविवार को चांद का दीदार हुआ।इसके बाद सभी लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। अलविदा जुमा में पहले ही यह घोषणा कर दी गई थी कि ईदगाह में ईद की नमाज सुबह नौ बजे अदा की जाएगीी।ऐसे में निर्धारित समय पर ईद की नमाज पढ़ी गई और नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी। दिन भर सभी मुस्लिम मोहल्लों में चहल पहल देखी गई।करीब सप्ताह भर पहले से ईद की तैयारी मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा की जा रही थी। गुरुवार को धूमधाम के साथ ईद का पर्व मनाया गया।भाईचारा और सौहार्द बढ़ने की कामना की गई। इसी बीच चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल नगर बरखेड़ा ने कैम्प लगा कर पेय जल एवं साफ़ सफ़ाई की व्यवस्था कराई। इस मौके हाजी जमील अहमद अंसारी, बशीर अहमद लेखपाल,मो०असलम कोटेदार, सेठ मो०अनस,डॉ श्याम बिहारी भोजवाल नफीस अहमद लेखाकार,अकील अंसारी,नदीम अंसारी,मो० रजा अंसारी, मो० इलियास अंसारी, इमरान अंसारी, रेहान अंसारी, नदीम अंसारी, जीशान कुरैशी, इमरान कुरैशी, अनवार सिद्दीकी,मोहम्मद सादिक सिद्दीकी, इलियास कुरैशी,अबरार कुरैशी, अफरोज अंसारी, रिजवान अंसारी,समर ख़ान,अफ़ाक़ ख़ान,ज़ाकिर क़ुरैशी आदि सैकड़ों लोगो ने नमाज अदा करी।
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…
बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…