@desk।समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पूरनपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीलीभीत का चुनाव पहले चरण में ही है, पहले चरण में ही हम लोग खुशखबरी सुनाने जा रहे हैं। यहां बड़े-बड़े नेता आ चुके हैं। देश के बड़े नेता आकर अपनी बात कह चुके हैं। लखनऊ वाले तो घबराए हुए हैं, उनका चेहरा पीला हो जा रहा है। पीलीभीत का नाम सुनकर भाजपा के तमाम नेताओं का चेहरा पीला हो जा रहा है। यह इसीलिए हो रहा है, क्योंकि यहां की जनता ने इस बार मन बना लिया है। सपा को ऐतिहासिक वोटों से जिता कर भेजना चाहती है।
भाजपा पर साधा निशाना
सपा मुखिया ने किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा के लोग तीन काले कानून लाए थे। ये कानून इसलिए वापस हो गए थे, क्योंकि ये लोग किसानों से घबरा गए थे। उन्होंने कहा कि जो किसानों पर थार चढ़ा रहे हैं, उन्हें सरकार ने सम्मान दिया। थार से किसानों का आंदोलन रौंदा गया। वरुण गांधी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जो किसान आंदोलन की बात कर रहे थे, उन्हें मंच पर जगह भी नहीं मिल रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 40 हजार करोड़ से ज्यादा पैसा सड़कों को गड्ढा मुक्त करने में खर्च किया गया। कहीं गड्ढे भर गए हैं क्या। जो काम समाजवादियों ने किया था। उसको भी पूरा नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि जब से यह दिल्ली वाले आए हैं, महंगाई बढ़ाई है। इसकी कल्पना नहीं कर सकते। यह सरकार महंगाई कम नहीं कर रही है। जब महंगाई रोकनी थी, तब उन्होंने चंदा वसूलने का काम किया।
इलेक्टोरल बांड के जरिए हो रही वसूली
यादव ने कहा कि भाजपा के लोगों ने भ्रष्टाचार बढ़ाने का काम कर रहे हैं। इलेक्टोरल बांड के जरिए वसूली जा रही है। जिस कंपनी का कोई कारोबार नहीं है, उस कंपनी से सरकार ने पैसा वसूला है। इलेक्टोरल बांड से काले को सफेद कर दिया। नोटबंदी में भी यही काम किया। इस सरकार ने जितना पैसा वसूला है, उसकी वजह से ही महंगाई है। जिन उद्योगपतियों से पैसा वसूला है, अब वो मुनाफा कमा रहे हैं।
सपा मुखिया से पहले पीलीभीत लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने जनता से वोट मांगे। भाजपा की डबल इंजन की सरकार पर निशाना साधा।
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…
बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…