Advertisement

home

पत्रकार परिचय वार्ता में भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद पत्रकारों की ही उपेक्षा कर चल दिये

पीलीभीत। शुक्रवार को पीलीभीत-बहेड़ी लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी जितिन प्रसाद ने सभी पत्रकारों को परिचय वार्ता हेतु भाजपा कार्यालय पर आमंत्रित किया। जिसमे भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद ने पत्रकारों की उपेक्षा कर दी। शिष्टाचार की दृष्टि से देखें तो सीधा-सीधा अपमान कर दिया। पत्रकार पीछे-पीछे घूमते रहे और जितिन प्रसाद दूर भागते रहे। उनके इस पत्रकार परिचय वार्ता (सम्मेलन) को कुछ अलग दृष्टि से भी देखा जा रहा है। अखिलेश की चुनावी रैली में पत्रकारों को जाने से रोकने की यह योजना बताई जा रही है।

हुआ यूँ कि बीजेपी के मीडिया प्रभारी द्वारा एक दिन पूर्व व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज कर बताया गया कि पत्रकारों के साथ भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद एक वार्ता करना चाहते हैं। जिला मुख्यालय के सभी पत्रकार बंधु शुक्रवार की सुबह 10 बजे बीजेपी पार्टी कार्यालय पहुंच गए। निर्धारित समय से काफी देर बाद भाजपा प्रत्याशी पत्रकार परिचय सम्मेलन में पहुंचे और रस्म अदायगी करते हुए पत्रकारों से परिचय किया। पत्रकारों से अपनी कमजोरी को जानने की कोशिश की और पत्रकारों को बैठा छोड़कर जितिन प्रसाद उठकर चल दिए। वहीं उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब भी देना भी उचित नहीं समझा। हालांकि पत्रकार पीछे पीछे घूमते रहे और जितिन प्रसाद दूर भागते रहे, लेकिन कुछ देर बाद पार्टी कार्यालय के धरातल पर जितिन को घेरकर पत्रकारों ने अपना उल्लू सीधा कर ही लिया। वहीं पत्रकारों को परिचय वार्ता (सम्मेलन) में खुद बुलाकर इस तरह छोड़कर चला जाना अधिकतर पत्रकारों को नागवार लगा और उन्होंने इसकी निंदा की। आहत पत्रकारों में खूब चर्चा रही कि अखिलेश की सभा में पत्रकारों को जाने से रोकने की भाजपा प्रत्याशी की यह योजना थी। इस सम्मेलन में जिला मुख्यालय के तमाम पत्रकार पहुंचे थे।

रिपोर्ट:मोहित जौहरी

Express views

Recent Posts

लघुशंका करने गए ग्रामीण को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत से परिवार में कोहराम

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा नत्थू में सांप के काटने से एक ग्रामीण की इलाज…

18 hours ago

चोरों का धावा, दो घरों से नकदी,जेवर और मोबाइल समेत लाखों की चोरी

  बरखेड़ा (पीलीभीत)। थाना बरखेड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों…

20 hours ago

दो पक्षों के विवाद के दौरान दूसरे के घर में घुसने का आरोप, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच

 बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम आमडार में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद…

20 hours ago

थाना समाधान दिवस में छह शिकायतें पहुंचीं, तीन मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण

तहसीलदार और सीओ ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए…

2 days ago

छत पर कपड़े सुखाने गई बीए छात्रा हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई, गंभीर रूप से झुलसी

बचाने पहुंची बहन और पड़ोसी महिला को भी लगे करंट के झटके, जिला अस्पताल रेफर…

2 days ago

भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित, प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में भरी ऊर्जा

विनोद देवल@express views पूरनपुर (पीलीभीत)। स्थानीय नगर के छीना पैलेस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा…

2 days ago