Advertisement

Categories: home

भाजपा पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन।

बरखेड़ा।कस्बे के एक बैंकट हाल में भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया ।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रमेश बिधूड़ी सांसद एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश मौजूद रहे ।उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव प्रचार अपनी चरम सीमा पर चल रहा है पांच दिन बाद चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद को भारी बहुमत से विजयी बनाने के लिए सभी वर्गों को साधा जा रहा है।इसी क्रम में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन के मुख्य अतिथि रमेश बिधूड़ी सांसद एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश मौजूद रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद ने कहा कि भाजपा डबल इंजन की सरकार है और लगातार सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को गरीबों तक पहुंचाया जा रहा है चुनाव के समय सभी पार्टियां बड़े बड़े वादे करती है लेकिन चुनाव के बाद कोई पीछे मुड़कर नहीं देखता है भाजपा सरकार लगातार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ काम कर रही है जनता झूठे वादे करने बाले को पहचान चुकी है और इन्हें किसी भी कीमत पर अपना प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं देगी बिरादरी के नाम पर लोगों को बहकाया जा रहा है किसी के बहकावे में आएं और ऐसे लोगों से सावधान रहें पीलीभीत लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद को एक ऐतिहासिक जीत दिलाते हुए फिर तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों में देश की बागडोर सौंपें तभी देश विकसित भारत के रूप में अपनी एक पहचान बनाएगा और सभी को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का सही ढंग से लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी प्रवीण भारद्वाज सहित तमाम पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।भाजपा जिलाउपाध्यक्ष कमलेश गंगवार,चेयरमैन श्याम विहारी भोजवाल,पूर्व चेयरमैन अशोक गुप्ता, किसान मोर्चा जिला महामंत्री नागेंद्र गंगवार,भाजपा नेता विवेक सक्सेना,मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल कश्यप सहित कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

गुरु गोरखनाथ मंदिर में चोरी का प्रयास विफल, ग्रामीणों ने चोर को रंगे हाथ दबोचा

बरखेड़ा,पीलीभीत। क्षेत्र के गांव मोहम्मदगंज अमखिरिया स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर में गुरुवार-शुक्रवार की देर रात…

12 hours ago

मेला देखने गई किशोरी लापता, मां की तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा पीलीभीत।क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामले में  पीड़िता की मां…

12 hours ago

खेत में यूकिलिप्टस के पेड़ से लटका मिला बीएससी एग्रीकल्चर छात्र का शव, जांच में जुटी पुलिस

बरखेड़ा (पीलीभीत)। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गाँव भैसहा ग्वालपुर में शुक्रवार शाम एक 22 वर्षीय…

12 hours ago

इतिहास संकलन समिति की प्रांतीय बैठक संपन्न, 11 अगस्त को होगा नई कार्यकारिणी का चुनाव

लखनऊ। इतिहास संकलन समिति, अवध प्रांत की प्रांतीय बैठक शुक्रवार 31 जुलाई को संपन्न हुई।…

12 hours ago

सावन की पहली कांवड़ यात्रा को लेकर बरेली-मुरादाबाद मंडल की संयुक्त बैठक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बरेली। आज से पवित्र सावन महीने की शुरुआत हो चुकी है। भगवान शिव के इस…

20 hours ago

प्रेमिका को घर में रखने की जिद पर हंगामा,पति ने पत्नी को पीटा, खुदकुशी की कोशिश के बाद कपड़ों में लगाई आग

बरखेड़ा (पीलीभीत)। क्षेत्र के पैनिया रामकिशन गाँव में एक युवक का हाई-वोल्टेज ड्रामा सामने आया…

1 day ago