बरेली।उत्तर प्रदेश के बरेली में चंडीगढ़ से लौट रहीं भजन गायिका अंजली द्विवेदी पर फतेहगंज पश्चिमी में बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया. गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गईं. इसके बाद अंजली ने अपने एक्स अकाउंट पर एक 41 सेकेंड का वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने आपबीती सुनाई. कहा कि तन-मन हिंदू है. रग-रग हिंदू है. परिचय हिंदू है. बदमाशों की ऐसी कायरतापूर्ण हरकत से डरने वाली नहीं हूं. हालांकि, फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने जानलेवा हमले की बात से इनकार किया है.
क्या थी घटना
भजन गायिका अंजली द्विवेदी सीबीगंज कस्बे की निवासी हैं. खाटू श्याम के भजनों के लिए वह जानी जाती हैं. अंजली के अनुसार, वह चंडीगढ़ में भजन गाकर शहर लौट रही थी. गुरुवार भोर में उनकी गाड़ी जैसे ही फतेहगंज टोल प्लाजा के आगे पहुंची, एक कार उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई. गनीमत रही कि बाल-बाल बच गई. कुछ समझ पाती कि ईको गाड़ी सवार आरोपित ड्राइवर के साथ बदसलूकी करने लगे. आरोपित शराब के नशे में थे. जैसे-तैसे जान बचाई. पुलिस से शिकायत की तब आरोपित भाग खड़े हुए. भजन गायिका ने बताया कि कुछ दिन पहले इज्जतनगर के शिव पार्वती मंदिर में उनकी भजन संध्या थी. इसी दौरान मंच पर मौजूद डा. ब्रजेश यादव ने कहा कि वह नवजाच् बच्चों के कान में राम-राम कहते है जिससे उन्हें पता रहे की वह हिंदुस्तान में पैदा हुए है. इसी को लेकर उनकी व ब्रजेश की शिकायत की गई थी. उसके बाद से ही कट्टरपंथी लोग धमकी दे रहे हैं.
धनंजय पांडेय, इंस्पेक्टर, फतेहगंज पश्चिमी ने बताया कि भजन गायिका की कार से दूसरी कार की टक्कर हुई थी, जिसमें उनकी कार क्षतिग्रस्त हुई है. इस को लेकर ही पीड़ितका आरोप लगा शिकायती पत्र मिला है. अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. जानलेवा हमले की बात निराधार है.
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…
बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…