Advertisement

home

शराब के नशे में पत्नी को पीटकर घायल किया।

रिपोर्ट:विमलेश कुमार

* शराब के नशे में पत्नी को पीटकर घायल किया।

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के गांव बर्रामऊ निवासी महिला नीरज देवी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि दिनांक 14 अप्रैल को मेरा पति राजेन्द्र कुमार शराब पीकर आया तो मैं ने कहा कि तुम गेंहू बेचकर शराब पी रहे हो खाओ गे क्या इसी बात पर मुझे लात घूसों डंडों से पीटने लगा।प्रार्थनी के मुँह में काफी चोट आई है व सिर के पीछे खुली चोट आयी तथा मुझे जान से मारने की धमकी देता है।पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

 

——————–अन्य खबरें—————–

*नाबालिक को बहला फुसलाकर भगाने की रिपोर्ट दर्ज।

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 9 अप्रैल की रात को 17 वर्षीय मेरी पुत्री कही चली गई काफी तलाश किया नही मिली मुझे शक है कि मेरे गाँव का वीरेश कुमार बहला फुसलाकर भगा ले गया। मैंने जब अनोखे लाल की घरवाली से पूछा तो वह लोग गाली गलौज व मारपीट पर आमादा हो गए।दस हजार रुपये व एक जोड़ी जेबरी ले गई है।पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।

 

*नाबालिक को भगाने का मामला दर्ज।

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के जिरौनिया चौकी में नाबालिक को भगाने के मामले। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि दिनांक 12 अप्रैल को समय करीब 10:30 बजे रात्रि में उसकी 16 वर्षीय पुत्री को गांव का ही रामरतन बहला फुसलाकर भगा ले गया।रामरतन के कहने पर मेरी पुत्री एक लाख रुपये के गहने भी अपने साथ ले गई।मेरी पुत्री को भगाने में रामरतन के भाई वेदपाल व राजकुमार ने भी मदद करी है। मैंने अपनी पुत्री को इन लोगो के घर पर तलाश किया तो यह लोग घर से फरार हो गए।पुलिस ने वादी महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

 

*निर्माणधीन जल जीवन मिशन के पंप हाउस से चार सोलर पैनल चोरी।

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पतरसिया में निर्माणाधीन जल जीवन मिशन के अंतर्गत पानी की टंकी का निर्माण के लिये 30 किलो वाट का सोलर पैनल इंस्टॉल किया गया था जिसमे 20 एच् पी का पंप हाउस है। दिनांक 30 मार्च को सुपरबाइज़र मुकेश कुमार ने सुबह जाकर देखा तो रात में चोर 4 सोलर पैनल 400 वाट के चुरा ले गये।जिसकी सूचना सहायक प्रबन्धक को दे दी थी।सूचना पर एनवायरमेंट प्राइबेट लिमटेड के सहायक प्रबन्धक सौरभ श्रीवास्तव ने बरखेड़ा पुलिस को अज्ञात चोर के खिलाफतहरीर दी है। इंस्पेक्टर अरिवंद चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Express views

Recent Posts

लघुशंका करने गए ग्रामीण को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत से परिवार में कोहराम

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा नत्थू में सांप के काटने से एक ग्रामीण की इलाज…

24 hours ago

चोरों का धावा, दो घरों से नकदी,जेवर और मोबाइल समेत लाखों की चोरी

  बरखेड़ा (पीलीभीत)। थाना बरखेड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों…

1 day ago

दो पक्षों के विवाद के दौरान दूसरे के घर में घुसने का आरोप, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच

 बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम आमडार में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद…

1 day ago

थाना समाधान दिवस में छह शिकायतें पहुंचीं, तीन मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण

तहसीलदार और सीओ ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए…

2 days ago

छत पर कपड़े सुखाने गई बीए छात्रा हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई, गंभीर रूप से झुलसी

बचाने पहुंची बहन और पड़ोसी महिला को भी लगे करंट के झटके, जिला अस्पताल रेफर…

2 days ago

भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित, प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में भरी ऊर्जा

विनोद देवल@express views पूरनपुर (पीलीभीत)। स्थानीय नगर के छीना पैलेस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा…

2 days ago